Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाबी सिंगर तलविंदर का हाथ थामे नजर आईं दिशा पाटनी:दावा- दोनों रिलेशनशिप में; नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन की शादी से वीडियो वायरल

6 months ago

एक्ट्रेस दिशा पाटनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक शख्स का हाथ थामे नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखने वाला शख्स पंजाबी सिंगर तलविंदर सिद्धू हैं। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों की डेटिंग के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, हाल ही में दिशा उदयपुर में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल हुईं। वेडिंग में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस अपनी बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय और उनके पति के साथ पहुंची थीं। लेकिन प्री वेडिंग फंक्शन का एक वीडियो इंटरनेट पर इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें वो सिंगर के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों हंसकर किसी से बात कर रहे हैं। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है। वहीं, दोनों का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। सामने आया वीडियो शादी के बाद मुंबई वापसी का है। वीडियो में दिशा, मौनी रॉय के पति के साथ नजर आ रही हैं, जबकि तलविंदर, मौनी के साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों वीडियो के सामने आने के बाद ये माना जा रहा है कि दिशा और तलविंदर रिलेशनशिप में हैं। गाने के अलावा फेस मास्क तलविंदर की पहचान तलविंदर सिंह सिद्धू एक फेमस पंजाबी सिंगर हैं। ऑडियंस के बीच वो तलविंदर के नाम से जाने जाते हैं। 28 साल के तलविंदर सिंगिंग के अलावा गाने लिखने और म्यूजिक प्रोड्यूस करने का काम भी करते हैं। गानों के यूनिक स्टाइल के साथ ही, सिंगर अपने फेस मास्क के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। वो कभी भी अपना फेस रिवील नहीं करते। सोशल मीडिया हो या परफॉर्मेंस तलविंदर अपने फेस को पेंट या मास्क के जरिए छिपाकर रखते हैं। उनका कहना है कि इससे उन्हें अपने निजी जीवन को अपने सार्वजनिक करियर से अलग रखने और अधिक सामान्य जीवन जीने में मदद मिलती है।
Click here to Read More
Previous Article
'ओ रोमियो' के मेकर्स से ₹2 करोड़ की मांग:गैंगस्टर हुसैन शेख की बेटी ने भेजा लीगल नोटिस, पिता की छवि गलत दिखाने का आरोप
Next Article
'ओ रेमियो' में गाली बोलने पर फरीदा जलाल का रिएक्शन:बोलीं- मैं मां-बहन की गाली नहीं दे सकती, विशाल भारद्वाज के साथ काम करना सपना था

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment