Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाबी सिंगर सिंगा नए विवाद में घिरे:बोले- म्यूजिक इंडस्ट्री में मर्द नहीं, ज्यादातर किन्नर आ गए; नए सॉन्ग में जमकर हथियार चलाए

5 months ago

'जट्‌ट दी क्लिप वी न्यूज बण गई' फेम पंजाबी सिंगर अपने नए सॉन्ग 'असला 2.O' की लॉन्चिंग से पहले विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री के कई कलाकारों को छक्का (किन्नर) कह दिया। सिंगा ने कहा कि इंडस्ट्री में कई कलाकार मर्द ही नहीं हैं। हालांकि जिस इंटरव्यू में उन्होंने ये सब बातें कहीं, वह करीब एक साल पुराना है। मगर, उसकी क्लिप अब वायरल हो गई और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। सिंगा कह रहे हैं- न ही कोई बंदा है और न ही मर्दों वाली बात रह गई है। आजकल म्यूजिक इंडस्ट्री में ज्यादातर छक्के आ गए। मुझे लगता है कि म्यूजिक इंडस्ट्री में मर्द नहीं रह गए हैं। सिंगा ने कहा कि कुछ समय इंडस्ट्री में चुप्पी साधे रहने और कूल गीत निकालने के बाद फिर से हथियार कल्चर वाला गीत रिलीज किया है। 23 जनवरी को अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज असला 2.0 में हथियारों की सरेआम नुमाइश की है। इस गीत में सलवारों पर नजर...जैसे कई विवादित बोल भी हैं। सिंगा पहले भी विवादों में रह चुके हैं। गल कल्चर को प्रमोट करने को लेकर उन पर नवंबर 2022 में मोहाली में केस दर्ज हो चुका है। इसके अलावा जालंधर और कपूरथला में भी धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज है। उन पर तेरी अम्मी सॉन्ग में अश्लील शब्दों का प्रयोग करने और महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप लगे थे। भीम आर्मी और कुछ अन्य संगठनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी। नए सॉन्ग के बोल- चक्क लओ असला, वद गया मसला सिंगा के नए गीत असला 2.0 में हथियारों की सरेआम नुमाइश के साथ विवादित बोल भी हैं। गीत के बोलों में 'चक्क लो असला, वद गया मसला, भीड़ पै गई ए यारां ते' जैसी उकसाने वाली लाइनें हैं। इसके साथ ही अज्ज ठोकणे ही ठोकणे आ, कहकर गाली दी गई गई है। सिंगा ने गीत के वीडियो में फायरिंग, वॉट्सऐप के जरिए हथियार भेजने जैसे सीन फिल्माए हैं। मैं देखेया अकसर मचदे साले, अक्ख रख देया सलवारां ते जैसी शब्दावली का यूज किया गया है। इसके साथ ही उकसाने वाले बोल जैसे वेलियां न अक्ख लाके, भैण न ब्याह लेयो भी गीत में हैं। अब पढ़िए सिंगर सिंगा के साथ जुड़े 3 बड़े विवाद... ------------------- ये खबर भी पढ़ें... पंजाबी सिंगर विवादों में फंसे:चंडीगढ़ के कार शोरूम का VIDEO वायरल; वकील की DGP को कंप्लेंट- ढिल्लो के हाथ में अफीम, FIR हो ओल्ड स्कूल और कॉपीराइट जैसे सॉन्ग से सुर्खियों में आए पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लो नए विवाद में फंस गए हैं। ढिल्लो चंडीगढ़ के डिफेंडर कार शो रूम में आए थे। यहां उनके हाथ में एक पैकेट है, जिसमें काले रंग की वस्तु भरी हुई है। सिंगर प्रेम ढिल्लो ने खुद ये वीडियो शेयर की। जिसके बाद एक एडवोकेट ने दावा किया कि प्रेम ढिल्लो के हाथ में अफीम है। वह अफीम को प्रमोट कर रहे हैं। इसके खिलाफ एडवोकेट ने चंडीगढ़ के डीजीपी को शिकायत दी है। (पूरी खबर पढ़ें)
Click here to Read More
Previous Article
चहल से दोस्ती टूटने के बाद महवश का क्रिप्टिक पोस्ट:बोलीं- लाइफ को फिक्स कर रही, हाल ही में एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया है
Next Article
हरियाणा इवेंट में मौनी रॉय के साथ बदसलूकी:एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द, लिखा- लोगों ने अश्लील टिप्पणी की और गालियां दीं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment