Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की बेटी का VIDEO:बोलीं- पापा कहते थे तू दूर न होना, अब खुद ही दूर चले गए, किसी और के साथ ऐसा न हो

7 months ago

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के लुधियानी स्थित पैतृक गांव पौना में भोग समागम कार्यक्रम हुआ। यहां राजवीर की आत्मिक शांति के लिए अरदास की गई। इस दौरान जवंदा की बेटी अमानत कौर ने कहा- मेरे पापा सबसे प्यारे पापा थे, मुझे लक्की मानते थे, वो कहते थे मैं तुझसे बहुत प्यार करता हूं, वो अब मुझसे दूर चले गए। जैसा उनके साथ हुआ, वो किसी के साथ ना हो। मैं पापा का सपना पूरा करूंगी। बता दे किं 27 सितंबर को राजवीर बद्दी से शिमला जा रहे थे। वह पांच दोस्तों के साथ थे और सभी अपनी-अपनी बाइक पर सवार थे। पिंजौर के पास उनकी बाइक एक गाय से टकरा गई, जिससे वे गिर पड़े। लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी मौत को लेकर अब हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई है। अब विस्तार से पढ़िए उनकी बेटी ने क्या कहा... वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह। सत श्री अकाल सारेयां नूं। जिवें तुहानू पता है कि मैं अमानत कौर हां। मैं राजवीर जवंदा की बेटी हां। मेरे पापा सबसे प्यारे पापा सी। मेरे पापा मैंनू लक्की चार्म मनदे सी। केहंदे सी, मैं तेनूं बोहत प्यार करदां हां। तू कदे मेरे तों दूर नीं होणां। अमानत ने आगे कहा- मेरे सबसे प्यारे पापा, जो केहंदे सी, मेरे तों दूर नी होंणा, ओह मेरे तों ही दूर चले गए। हुण जदों फ्यूचर आएगा, मैं अपने पापा दा सपना पूरा करूंगी। मैं ए वी केहणां चौहंदी हां, जिवें मेरे पापा नाल होया, किसे होर दे पापा नाल न होवे। (जैसे आपको पता है कि मैं अमानत कौर हूं। मैं राजवीर जवंदा की बेटी हूं। मेरे पापा सबसे प्यारे पापा थे। पापा मेरे को अपना लक्की चार्म मानते थे। कहते थे मैं तुझे बहुत प्यार करता हूं। तू कभी मेरे से दूर नहीं होना। मेरे सबसे प्यारे पापा कहते थे मेरे से दूर नहीं होना, लेकिन वो ही मेरे से आज दूर चले गए। मैं अपने पापा का सपना पूरा करूंगी। मैं यह भी कहना चाहती हूं कि जो मरे पापा के साथ हुआ, वो किसी अन्य के पापा के साथ न हो।) सिंगर जवंदा के बारे में जानिए.. राजवीर जवंदा की कामयाबी का सफर.. हादसे से मौत तक की जानकारी... ----------------------- राजवीर जवंदा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... सिंगर जवंदा की मौत पर गायक रेशम अनमोल का खुलासा:बोले-राइडर और गो-प्रो की बातें सिर्फ TRP, सांड के टकराने से ही हादसा पंजाब सिंगर राजवीर जवंदा 27 सितंबर को बाइक पर बद्दी से शिमला जा रहे थे। जहां पिंजौर के पास 2 सांडों की लड़ाई से बचने की कोशिश में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह 11 दिन मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती रहे। 12वें दिन उन्होंने 35 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। (पूरी खबर पढ़ें)
Click here to Read More
Previous Article
सनी देओल खुद गाड़ी चलाकर अटारी बॉर्डर पहुंचे:बेटे करण व पुत्रवधू के साथ देखी रिट्रीट सेरेमनी; BSF जवानों संग खिंचवाई फोटो
Next Article
पंकज धीर के प्रेयर मीट में पैपराजी पर भड़के जैकी:फॉलो किए जाने पर हुए नाराज, बोले-'अपने घर में होगा तो समझ आएगा'

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment