Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा फैंस से भिड़े, VIDEO:बीच शो मंच से थप्पड़ दिखाया, गाना रोककर बहस करने लगे; पुलिस ने बीच बचाव किया

5 months ago

पंजाबी सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा एक बार फिर विवादों में हैं। दिल्ली में एक लाइव शो के दौरान वो अपने फैन से भिड़ गए। गाते-गाते वो अचानक रुके और मंच से उसे थप्पड़ दिखाने लगे। इसके बाद दोनों में बहस बढ़ गई, जिसके बाद पुलिस और परमीश वर्मा के प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को बीच-बचाव करना पड़ा। परमीश वर्मा की बहस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में परमीश वर्मा बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उसमें आवाज साफ नहीं है। परमीश वर्मा और फैंस के बीच यह बहस करीब एक मिनट से ज्यादा देर तक होती रही। परमीश वर्मा और फैंस के बीच बवाल के PHOTOS… अब जानिए क्या है पूरा मामला… 5 महीने पहले परमीश घायल हुए थे 5 महीने पहले हरियाणा के अंबाला में परमीश वर्मा शूटिंग के दौरान गाड़ी पर गोली लगने से घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका उपचार हुआ। दरअसल, उस समय परमीश अपनी आगामी फिल्म शेरा की शूटिंग के लिए अंबाला आए हुए थे, सोमवार को मिलिट्री एरिया में स्थित चर्च के पास एक टेक के दौरान परमीश की गाड़ी पर नकली गोली फायर की गई, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। चूंकि, परमीश इस दौरान गाड़ी के अंदर ही बैठे थे, इसलिए शीशा टूट कर परमीश के चेहरे पर जा लगा, इससे उनके चेहरे पर चोट लग गई थी। पंजाबी फिल्म शेरा दुनियाभर के सिनेमाघरों में 15 मई 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में परमीश वर्मा लीड एक्टर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में वो शेरा के मजबूत किरदार में नजर आएंगे। 2018 में फायरिंग में लगी थी गोली ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाबी मॉडल हिमांशी खुराना को लॉरेंस गैंग की धमकी:कहा- ₹10 करोड़ नहीं दिए तो मार देंगे; बिग बॉस-13 में नजर आ चुकीं पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना को लॉरेंस गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है। उनसे 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। थ्रेट कॉल आने के बाद हिमांशी ने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पूरी खबर पढ़ें…
Click here to Read More
Previous Article
दो दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली–केतन मेहता आए एक साथ:फिल्म ‘जय सोमनाथ’ का ऐलान; 1025–1026 ईस्वी की ऐतिहासिक घटना पर आधारित होगी मूवी
Next Article
विजय वर्मा ने दिया नए रिलेशनशिप का हिंट:वैलेंटाइन्स डे पर मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे दिखे, बाद में निकला प्रैंक; कुछ महीने पहले तमन्ना से हुआ ब्रेकअप

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment