Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाबी सिंगर लखेसर के सॉन्ग पर कंट्रोवर्सी:सुखबीर बादल पर गाए गाने के बोल हटाए; शिअद ने कहा- एक लाइन से डर गई सरकार

4 months ago

पंजाबी सिंगर रमन लखेसर का गाना माई वर्ल्ड-2 फिर कंट्रोवर्सी में है। शिअद नेता सुखबीर बादल पर गाए इस गाने की लिरिक्स में से जाणदा निआणा की सियाणा बल्लिए, बादलां दा गढ़ थाना लंबी बल्लिए वाली लाइन को हटा दिया गया है। गाने को सिंगर रमन लखेसर ने गाया है। 9 महीने पहले रिलीज हुए इस गाने पर पहले भी बादलों का नाम लेने पर कंट्रोवर्सी हो चुकी है। इस पर सिंगर ने कहा था कि ये लाइन किसी ने उससे नहीं डलवाई है, बल्कि वह इसी इलाके का रहने वाला है, तो ये लाइन नेचुरली उसके दिमाग में आई थी तो गाने में डाली है। सिंगर ने बादलों की तारीफ के आरोपों को भी नाकारा था। अब यूथ अकाली दल ने इसे लेकर AAP सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप की शह पर इस गीत से बादलों का नाम हटाया गया है। यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर ने एक्स पर वीडियो जारी कर कहा कि सरकार बादलों के नाम से बौखला चुकी है। अब गीतों पर सेंसिरशिप' लगाने जैसा काम किया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि एक गाने की लाइन को हटवाने से पंजाब के लोगों की भावनाएं नहीं बदली जा सकतीं। बता दें कि 9 महीने पहले रिलीज इस गीत को 20 मिलियन व्यू मिल चुके हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि लिरिक्स में से ये शब्द क्यों हटाए गए हैं। जानिए यूथ अकाली दल ने क्या कहा…
Click here to Read More
Previous Article
'यह हमारे लिए बहुत बड़ा सम्मान है':वेब सीरीज ‘फौदा’ के क्रिएटर लियोर राज ने पीएम मोदी से मुलाकात को बताया खास पल
Next Article
नीरज पांडे डायरेक्ट करेंगे आरडी बर्मन की बायोपिक:मणिकर्णिका बना चुके कमल जैन कर रहे हैं प्रोड्यूस; पंचम ने 331 फिल्मों में म्यूजिक दिया था

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment