Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाबी सिंगर काका बोले- फिजिकल रिलेशन खूबसूरत अहसास:मेरी गर्लफ्रेंड लेकिन प्यार को नहीं मानता; 'लिबास' सॉन्ग से सुर्खियों में आए थे

5 months ago

पंजाबी सिंगर रविंदर सिंह उर्फ काका फिजिकल रिलेशन पर अपनी बेबाक बातों से चर्चा में है। 'काले जेहे लिबास दी शौकीनण कुड़ी' और 'कह लेन दे' गाने से फेमस हुए काका ने निजी जिंदगी, प्यार, सेक्शुअल रिलेशन और धर्म को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है। म्यूजिक से दिल भरने की बात कहते हुए उन्होंने बताया कि वो एक नया एप लॉन्च कर रहे हैं, जिससे लोगों की जिंदगी बदलेगी। ओशो की फिलॉस्फी को मानने वाले काका ने कहा कि वह प्यार में यकीन नहीं रखते। हां, उनकी गर्लफ्रेंड जरूर है। काका ने कहा कि फिजिकल रिलेशन उनके लिए खूबसूरत चीज है। गीतों में लड़कियों के बोल्ड सीन दिखाने के सवाल पर काका कहते हैं कि एक समय था जब मैं लड़कियों से दूर रहता था। कम कपड़ों वाले सीन पैग लगाकर करने पड़ते थे। सिंगर काका ने अपनी जिंदगी को लेकर किए कई खुलासे खुद को बताया फुकरा और नास्तिक काका ने अपनी लुक्स और धर्म को लेकर भी चौंकाने वाली बातें कहीं। उन्होंने कहा कि वे घंटों शीशा देखते हैं और खुद को दुनिया में सबसे सुंदर मानते हैं। धर्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह नास्तिक हूं। मैंने देखा है कि लोग गरीबों का हक मारते हैं और सुबह नंगे पैर धर्मस्थलों में जाते हैं। यह सब ढोंग है। मैं पिछले जन्म के कर्मों जैसी बातों को फ्रॉड मानता हूं। उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए यह भी कहा कि अगर इतिहास में औरंगजेब जीत जाता और सब एक ही धर्म के हो जाते, तो आज धर्म के नाम पर वोट की राजनीति न होती। एक्टिंग के लिए पीनी पड़ी शराब गानों में महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने के सवाल पर काका ने स्वीकार किया कि वे कुछ हद तक लचर रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि एक गाने में बोल्ड सीन करने के दौरान उन्हें इतनी शर्म आ रही थी कि उन्हें तीन पैग शराब पीनी पड़ी, हालांकि उससे उनका काम और मुश्किल हो गया। काका ने कहा कि वे अब संगीत से थोड़ा ऊब चुके हैं और कुछ नया करना चाहते हैं। वे फिलहाल एक ऐसी सेफ्टी ऐप पर काम कर रहे हैं, जो संकट के समय लोगों को इकट्ठा करने और अपराध रोकने में मदद करेगी। -------------- एक्ट्रेस सोनम बाजवा न्यू ईयर परफॉर्मेंस से विवादों में फंसी:शॉर्ट कॉस्टयूम और डांस मूव्स पर पंजाबियों को एतराज; बोले- पंजाब का जुलूस निकाला एक्ट्रेस सोनम बाजवा के न्यू ईयर पर गोवा में डांस देखकर पंजाबी भड़क गए हैं। परफॉर्मेंस के दौरान सोनम के शॉर्ट कॉस्ट्यूम पहनने पर सोशल मीडिया पर पंजाबियों ने एतराज जताया है। सोनम का वीडियो सामने आने पर यूजर ने लिखा की छोटे कपड़े पहनकर सोनम पंजाब का जुलूस निकलवा रही है। यह पंजाब का सभ्याचार नहीं है। गुस्साए यूजर ने सोनम को फेल हीरोइन तक कह दिया। पढ़ें पूरी खबर... .......... पंजाब की बहू नेहा कक्कड़ के सॉन्ग पर बढ़ा विवाद:बॉलीवुड सिंगर के खिलाफ चाइल्ड राइट्स कमीशन को कंप्लेंट; डांस मूव्स अश्लील बताए पंजाब के पटियाला की बहू और बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का सॉन्ग ‘कैंडी शॉप’ विवादों में घिर गया है। गीत में कथित अश्लील शब्दों और आपत्तिजनक डांस मूव्स को लेकर पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (SCPCR) में शिकायत दर्ज कराई गई है। आयोग ने शिकायत को गंभीर मानते हुए इसे राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR), नई दिल्ली को भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
Click here to Read More
Previous Article
विक्रांत मैसी की फिल्म में जेनिफर लोपेज गाना गाएंगी:‘व्हाइट’ के वर्ल्ड पीस एंथम में अपनी आवाज दे सकती हैं, मेकर्स ने किया संपर्क
Next Article
गीता बसरा बोलीं- पोस्टर देखकर फिदा हो गए थे भज्जी:युवराज से मैसेज कराया, पहले मैंने इग्नोर किया, फ्रेंडशिप से प्यार, फिर शादी हुई

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment