Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाबी सिंगर के पिता का निधन:चंडीगढ़ के अस्पताल में अंतिम सांस ली; अंतिम संस्कार की रस्मों से मीडिया को दूर रखा

4 months ago

मशहूर पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों के पिता बूटा ढिल्लों का पंजाब के बरनाला में मंगलवार को निधन हो गया। वे करीब 65 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बूटा ढिल्लों कुछ समय से बीमार चल रहे थे और चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। अर्जन ढिल्लों के पिता के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अर्जन ढिल्लों बरनाला के भदौड़ कस्बे के निवासी हैं। उनके निधन से पूरे कस्बे में शोक का माहौल है। अंतिम संस्कार की रस्मों से मीडिया को दूर रखा परिवार ने इस दुखद घड़ी में मीडिया से दूरी बनाए रखी है। अंतिम संस्कार की रस्मों से भी मीडिया को दूर रखा गया। सिंगर ने कहा कि इस मौके पर वह अकेले रहना चाहते हैं। अर्जन ढिल्लों मौजूदा समय में पंजाबी संगीत उद्योग के सबसे प्रसिद्ध गायकों में से एक हैं। वे अपने पंजाबी गीतों के लिए जाने जाते हैं, जिनमें अक्सर बरनाला और भदौड़ का जिक्र होता है।
Click here to Read More
Previous Article
रेडमी नोट 15 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹19,999:108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ स्नैपड्रेगन 6 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 5520mAh की बैटरी
Next Article
फेमस पंजाबी सिंगर की हत्या की साजिश का पर्दाफाश:सरपंच समेत 3 गिरफ्तार; 'सणे सरपंच सारा पिंड कुट दूं' सॉन्ग से गुस्साए

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment