Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाबी सिंगर की हालत में बड़ा सुधार नहीं:न्यूरोसाइंस टीम की निगरानी में लाइफ सपोर्ट पर, पूर्व सांसद-एक्टर मिलने पहुंचे

8 months ago

हरियाणा के पिंजौर में बाइक एक्सीडेंट में घायल हुए पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने आज (1 अक्टूबर) दोपहर ढाई बजे नई मेडिकल बुलेटिन जारी की है, जिसमें बताया गया है कि वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में क्रिटिकल केयर और न्यूरोसाइंस टीम की कड़ी निगरानी में लाइफ सपोर्ट पर हैं। उनकी न्यूरोलॉजिकल हालत गंभीर है और अब तक कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ है। पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का हाल जानने के लिए आज पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका राजवीर के परिवार से गहरा रिश्ता है क्योंकि राजवीर के ससुर यूनिवर्सिटी में उनके साथ पढ़े हैं। शरीर को पूरी तरह ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही वह लगातार 5 दिन से वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। इससे पहले डॉक्टरों ने कहा कि उनके शरीर को पूरी तरह ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है, जिसकी वजह से हाथ-पैरों में कमजोरी है। उधर, गुरुद्वारों में उनके लिए अरदास की जा रही है, और अस्पताल में कई सिंगर, नेता और जानी-मानी हस्तियां उनका हाल जानने पहुंच रही हैं। पंजाबी एक्टर जरनैल सिंह मिलने पहुंचे एक्टर जरनैल सिंह भी पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब बस परमात्मा से अरदास ही है और इस मुश्किल समय में पूरा पंजाब राजवीर के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि दुआएं इतनी ताकतवर होती हैं कि वो बड़ी-बड़ी नदियों का रास्ता तक मोड़ सकती हैं। जरनैल सिंह ने सभी से अपील की कि वे जहां भी हों, राजवीर की सेहत के लिए अरदास करें। पूर्व सांसद बोले- हालत में थोड़ा सुधार दिख रहा चंदूमाजरा ने कहा कि राजवीर का दिल काम कर रहा है और उम्मीद है कि ब्रेन की हालत में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि आज उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार दिख रहा है और इस मामले पर उन्होंने पीजीआई के डॉक्टरों से भी बात की है। पंजाब सिंगर पहुंचे, बोले- आज अरदास की बहुत जरूरत मंगलवार को कुलविंदर बिल्ला, एमी विर्क और कंवर ग्रेवाल समेत कई पंजाबी सिंगर राजवीर का हाल जानने फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। इस दौरान कंवर ग्रेवाल ने कहा- हम इस समय फोर्टिस अस्पताल में खड़े हैं। राजवीर का इलाज चल रहा है। इस विनती को गंभीरता से लिया जाए। राजवीर की सेहत को लेकर बहुत सारी चीजें ठीक हैं, जबकि बहुत सारी चीजें अभी ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा- आज हम बहुत भरे मन से आपसे विनती कर रहे हैं कि आज रात आप जहां पर भी हों, सब अरदास करें। हमें पता है कि अब तक का 4 दिन का जो सफर रहा है, वह भी आपकी अरदासों की वजह से यहां तक पहुंचा है, लेकिन आज बहुत जरूरत है। कोई भी किसी भी धर्म का हो, वह मंदिर या मस्जिद में बैठकर दुआ करे। समाजसेवी संस्था के लोग मिलने पहुंचे फतेहगढ़ साहिब की समाजसेवी संस्था इंसानियत के सदस्य बुधवार को फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा- रात से मन दुखी है। उस खुदा के आगे बस नहीं चलता है। हमने राजवीर के लिए गुरुद्वारा अंब साहिब में अरदास की है। जहां दवा काम नहीं करती, वहां दुआ काम आती है। जवंदा की पत्नी और परिवार से मिले। परिवार ने भी हमें अरदास करने के लिए कहा है। मेडिकल बुलेटिन में अब तक क्या कहा डॉक्टरों ने? इलाज अभी किस स्थिति में है? राजवीर की हालत फिलहाल स्थिर लेकिन गंभीर है। डॉक्टरों की टीम उनके ब्रेन, स्पाइनल कॉर्ड और फेफड़ों पर खास नजर रख रही है। फिलहाल कोई सर्जरी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विशेषज्ञ हर 12 घंटे में उनकी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। सीएम से लेकर सिद्धू के पिता तक मिले पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत जानने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार दोपहर को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे। वहां उन्होंने डॉक्टरों से जवंदा की तबीयत को लेकर अपडेट ली। सीएम ने कहा था कि शनिवार के मुकाबले जवंदा की हालत में थोड़ा सुधार हुआ है। उस दिन कई पंजाबी सिंगर्स भी अस्पताल पहुंचे थे और सभी ने उनके जल्द ठीक होने की अरदास की थी। सांडों की वजह से जीप से टकराई बाइक राजवीर जवंदा का एक्सीडेंट 27 सितंबर (शनिवार) को पिंजौर-नालागढ़ रोड पर हुआ। वे बाइक से बद्दी से शिमला जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, रोड पर दो सांड आपस में लड़ रहे थे, जिनसे बचने के चक्कर में जवंदा की बाइक सामने से आ रही जीप से टकरा गई। जवंदा को दो बार किया रेफर मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद जवंदा को पास के शौरी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर विमल के मुताबिक, उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें बाहर ही चेक करना पड़ा। वे बेसुध थे और पल्स बहुत धीमी थी। प्राथमिक इलाज के बाद पहले पंचकूला रेफर किया गया, फिर हालत गंभीर देखते हुए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल भेजा गया।
Click here to Read More
Previous Article
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की मां का निधन:लीवर की बीमारी से पीड़ित थीं, दिल्ली में किया गया अंतिम संस्कार
Next Article
दुर्गा पंडाल में आलिया भट्ट के साथ हुई धक्का-मुक्की:महिला ने हाथ पकड़कर खींचा, एक्ट्रेस ने सेल्फी लेते हुए रानी मुखर्जी की साड़ी पर रखा पैर

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment