Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाबी सिंगर जवंदा के ऑर्गन फेलियर का खतरा:8वें दिन मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं; डॉक्टर बोले- वैसा सुधार नहीं, जैसा हम चाहते

8 months ago

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा लगातार आठवें दिन से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। शुक्रवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में डॉक्टरों ने कहा कि जवंदा का दिल धड़कता रहे, इसलिए उन्हें लगातार लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा जा रहा है। राजवीर को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उनके शरीर के बाकी अंग सामान्य रूप से काम नहीं कर पा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में वैसा सुधार नहीं हो रहा जैसा वह चाहते हैं अस्पताल ने शनिवार को मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया, प्रशासन का कहना है कि राजवीर की हालत पहले जैसी ही है। अभी कोई सुधार नहीं आया है। पूर्व सांसद एवं सिंगर हंसराज हंस ने भावुक अपील करते हुए कहा- हमें वाहेगुरु, भगवान और खुदा से प्रार्थना करनी चाहिए कि भले ही वह हमारी कुछ सांसें कम कर दें, लेकिन वे सांसें राजवीर जवंदा को दे दें। लाखों लोगों की दुआओं से उनकी सांसें बढ़ सकती हैं और वह दोबारा हमारे बीच लौट सकते हैं। मेडिकल बुलेटिन में अब तक क्या कहा डॉक्टरों ने... जब मरीज वेंटिलेटर पर होता है तब क्या होता है...
Click here to Read More
Previous Article
iPhone की स्टोरेज हो गई फुल तो डिलीट करें ये प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स, कई और तरीके भी आएंगे काम
Next Article
जुबीन के साथी का दावा- उन्हें मैनेजर-ऑर्गनाइजर ने जहर दिया:पत्नी ने पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट लौटाई, कहा- ये निजी दस्तावेज नहीं हैं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment