Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाबी सिंगर जवंदा का भोग समागम:सांसद साहनी बोले- पत्नी को देंगे सरकारी नौकरी; पुलिस ने कहा-बोलेरो से टकराकर नहीं हुई मौत

7 months ago

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के पैतृक गांव पौना में आज भोग समागम कार्यक्रम हो रहा है। इस मौके पर पंजाबी सिंगर रेशम अनमोल, एक्टर रंजीत बावा, सतिंदर सत्ती, सचिन आहूजा, बुटा मोहम्मद और गगु गिल समेत कई कलाकार पहुंचे। गांव के सरपंच हरजीत सिंह ने बताया कि आज राजवीर की आत्मिक शांति के लिए अरदास की जा रही है। इस बीच जवंदा की बेटी अमानत कौर ने कहा- मेरे पापा सबसे प्यारे पापा थे, मुझे लक्की मानते थे, वो कहते थे मैं तुझसे बहुत प्यार करता हूं, वो अब मुझसे दूर चले गए। जैसा उनके साथ हुआ वो किसी के साथ ना हो। राज्यसभा सदस्य विक्रम साहनी ने कहा कि जवंदा की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाएगी। बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी सरकार उठाएगी। इस संबंध में जल्द ही CM भगवंत मान से मिलेंगे। भोग समागम में पहुंचे गगु गिल ने कहा कि इस तरह के होनहार बहुत कम होते हैं। उसने छोटी सी उम्र में बड़ा नाम कमाया। वहीं इंदरजीत निक्कू ने कहा कि राजवीर जवंदा के जाने से पूरी पंजाबी कायनात को दुख है। इस तरह की मौत नहीं होनी चाहिए थी। बुटा मोहम्मद ने कहा कि परमात्मा का हुकम मानना पड़ता है। वो न तो कच्ची फसल देखता है और न पक्की फसल। वहीं, पंचकूला पुलिस ने साफ किया है कि राजवीर जवंदा की मौत बोलेरो से टकराने से नहीं हुई थी। पुलिस के मुताबिक, वहां कोई काले रंग की बोलेरो गाड़ी मौजूद नहीं थी। जांच अधिकारी ने बताया कि 27 सितंबर को राजवीर बद्दी से शिमला जा रहे थे। वह पांच दोस्तों के साथ थे और सभी अपनी-अपनी बाइक पर सवार थे। पिंजौर के पास उनकी बाइक एक गाय से टकरा गई, जिससे वह गिर पड़े। लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी मौत को लेकर अब हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई है। जवंदा के भोग समागम से जुड़े PHOTOS.. सिंगर जवंदा के बारे में जानिए.. राजवीर जवंदा की कामयाबी क्या.. हादसे से मौत तक की जानकारी.. सिंगर राजवीर जवंदा के भोग का कार्ड...
Click here to Read More
Previous Article
सिर्फ 1 रुपये में पूरे महीने मिलेगा रोज़ 2GB इंटरनेट डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, इस कंपनी ने यूजर्स को दिया तगड़ा दिवाली ऑफर
Next Article
हिंदू परिवार में शादी करने पर ट्रोल हुईं सारा खान:को-एक्टर अंगद हसीजा ने किया सपोर्ट, बोले- जाति या धर्म से कोई फर्क नहीं पड़ता

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment