Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाबी सिंगर गुरमीत मान का निधन:सोहरेयां दा पिंड और चंडीगढ़ इन रूम से सुर्खियों में रहे, पेंडू अखाड़ों के किंग थे; पंजाब पुलिस में ASI थे

8 months ago

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरमीत मान का निधन हो गया है। उन्होंने 57 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। करीबियों के मुताबिक उन्हें हार्ट प्रॉब्लम थी। 3-4 साल पहले उनको स्टंट भी डाले गए थे। जिसके बाद उन्होंने स्टेज शो करने कम कर दिए थे। एक हफ्ते पहले उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद पहले उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालत न सुधरने पर रोपड़ के परमार अस्पताल में लाया गया। जहां किडनी डैमेज होने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। रोपड़ के रहने वाले गुरमीत मान को पेंडू अखाड़ों का किंग माना जाता था। 'सोहरेयां दा पिंड' और 'चंडीगढ़ इन रूम' से उन्हें काफी मशहूरी मिली। उनकी सिंगर प्रीत पायल के साथ जोड़ी मशहूर थी। इसके अलावा गुरमीत पंजाब पुलिस में सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) भी थे। यहां जानिए कौन थे सिंगर गुरमीत मान... गुरमीत मान के कॅरियर और परिवार के बारे में जानिए... 'कार मारुती' टाइटल से आई कैसेट से हिट हुई जोड़ी सिंगर गुरमीत मान के साथ गाने वाली को गायिका पायल ने यादों को ताजा करते हुए बताया कि 2003 से उन्होंने सिंगर गुरमीत मान के साथ गाना शुरू किया। इससे पहले वे सोलो गाती थीं। उस दौर में कैसेट चलती थी। उनको याद है कि रोपड़ में ही मिंटू ओबराय कैसेट डीलर थे। इनके दफ्तर के पास ही हमारे दफ्तर थे। यहीं पहली बार मिले थे। 2003 में पहली एल्बम साथ आई। 'कार मारुती' टाइटल से आई इस कैसेट ने उन्हें रातों-रात हिट कर दिया। उनको स्टेज शो मिलने लगे। वह पंजाब की पहली जोड़ी थी, जिसने परफार्म करके गाना शुरू किया था। 18 दिन में 5 कलाकारों का निधन, इंस्टा पर लिखा- पंजाब को किसकी नजर लगी गुरमीत मान के निधन पर यूजर्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उन्हें याद करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। एक यूजर ने लिखा, “क्या हो गया पंजाब को”। दूसरे यूजर ने लिखा,”ये क्या हो रहा है दिन पे दिन पंजाब के लिए नई मौत”। तीसरे यूजर ने लिखा “ओम शांति, साडे पंजाब नू ही नजर लग गई”। एक अन्य यूजर ने लिखा,”क्यों पंजाब के गायकों को नज़र लग गई है…एक के बाद एक सब जा रहे हैं”।
Click here to Read More
Previous Article
मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड:पहला नेशनल अवॉर्ड लेकर भावुक दिखे शाहरुख, उन्हें और विक्रांत को बेस्ट एक्टर, रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
Next Article
रश्मिका मंदाना के हाथ में दिखी रिंग:वीडियो देखने के बाद फैंस बोले सगाई कंफर्म, इससे पहले विजय देवरकोंडा भी रिंग पहने दिखे थे

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment