Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लो के कॉन्सर्ट में पहुंचे अभिषेक शर्मा:पंजाबी गाने गुनगुनाते नजर आए क्रिकेटर, वन ऑन वन इंडिया टूर का जयपुर में समापन

5 months ago

जयपुर में रविवार को सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट शो में भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा पहुंचे। उनकी एंट्री होते ही वहां मौजूद भीड़ में जोरदार शोर सुनाई दिया। लोग तालियां बजाने लगे और वीडियो बनाने लगे। सिंगर एपी ढिल्लों ने अभिषेक शर्मा के लिए कहा- ये गाना अभिषेक के लिए, रातन नु दस मैनु नींद क्यों ना आवे। इस दौरान अभिषेक शर्मा भी गाना गुनगुनाते नजर आए। दोनों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया। यह कॉन्सर्ट जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में हुआ। यह शो एपी ढिल्लों के "वन ऑफ वन टूर" का आखिरी कॉन्सर्ट था। अब देखिए, कॉन्सर्ट से जुड़ी PHOTOS... युवाओं में दिखा जबरदस्त क्रेज JECC में आयोजित इस कॉन्सर्ट में जयपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के शहरों से भी बड़ी संख्या में युवा पहुंचे थे। हर उम्र के संगीत प्रेमी एपी ढिल्लों के गानों पर झूमते नजर आए। पंजाबी बीट्स, मॉडर्न म्यूज़िक और लाइव परफॉर्मेंस का यह संगम युवाओं के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं था। एपी ढिल्लों ने अपने कई चर्चित हिट नंबर सुनाकर दर्शकों से जमकर तालियां बटोरीं। एपी ढिल्लों ने कॉन्सर्ट में ब्राउन मुंडे, एक्सक्यूज, इनसेन, समर हाई, टोक्सिक, विद यू, ट्रू स्टोरी, एरोगेंट सहित कई गानों को सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Click here to Read More
Previous Article
सलमान के बाद सुनील ग्रोवर ने आमिर की नकल उतारी:एक्टर की मिमिक्री देख फैंस हुए हैरान, कहा- हमें लगा असली आमिर खान आ गए
Next Article
'मौका खुद मिला, जो होना होता है वही होता है':धुरंधर के गाने शरारत में तमन्ना को रिप्लेस करने की अटकलों पर क्रिस्टल ने किया रिएक्ट

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment