Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाबी सिंगर बोले- मेरे ऊपर फायरिंग नहीं हुई:किसी से दुश्मनी नहीं; गोदारा गैंग ने लिखा था- काहलों के पेट में गोलियां मारी

7 months ago

पंजाब के मशहूर सिंगर तेजी काहलों पर कनाडा में हुई फायरिंग की खबर और उसकी जिम्मेदारी लेने वाले रोहित गोदारा गैंग के दावों को खुद सिंगर तेजी काहलों ने खारिज कर दिया है। काहलों ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल खुद को सुरक्षित व ठीक बताया है। बता दें कि बुधवार को महेंद्र सारण देलाना नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से की गई कथित पोस्ट शेयर कर दावा किया था कि सिंगर के पेट पर गोली लगी है। गैंगस्टरों की तरफ से पोस्ट में कहा गया था- फायरिंग इसलिए करवाई गई, क्योंकि काहलों ने गोदारा के विरोधी गैंग को पैसे और अन्य तरीकों से सहयोग दिया था। साथ ही उनके लिए रेकी भी करता था। अगर ये नहीं रुका तो अगली बार इसे मार देंगे। सिंगर ने पोस्ट में क्या लिखा.. मैं अपने फैंस को यह बताना चाहता हूं कि मैं पूरी तरह से सुरक्षित और ठीक हूं। सोशल मीडिया और कुछ न्यूज चैनलों पर मेरे बारे में गलत खबरें फैलाई जा रही हैं कि मुझ पर गोलियां चलाई गई हैं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा किसी से कोई झगड़ा या दुश्मनी नहीं है। मैं सभी मीडिया चैनलों से अपील करता हूं कि किसी भी खबर को प्रसारित करने से पहले उसकी पूरी तरह जांच और पुष्टि करें। इस झूठी खबर ने मेरे और मेरे परिवार पर गहरा मानसिक असर डाला है और मैं इस मामले में इन चैनलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। एक पोस्ट से शुरू हुई पूरी कहानी.. कौन है रोहित गोदारा..
Click here to Read More
Previous Article
रियलमी GT8 और GT8 प्रो लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹35,850:फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में 200MP टेलीफोटो कैमरा और 7000mAh बैटरी
Next Article
L'instant + : succès assuré pour le nouvel album d'Astérix, en mission en Lusitanie

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment