Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाबी सिंगर बोले- मैं जिंदा हूं:मौत हरमन सिद्धू की हुई, श्रद्धांजलि हरजीत हरमन को देने लगे; कहा- व्यूज के चक्कर में मुझे मार दिया

5 months ago

पंजाबी सिंगर हरजीत हरमन ने फेसबुक पोस्ट कर अपने जिंदा होने का सबूत दिया है। उन्होंने लिखा कि वह अभी जिंदा हैं, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर व्यू लेने के चक्कर में हरमन सिद्धू की जगह उनको ही मृत करार दे दिया। अभी वाहेगुरु की कृपा से वह ठीक हैं और अपने चाहने वालों के लिए शो कर रहे हैं। हरजीत हरमन ने फेसबुक पर हरमन सिद्धू की फोटो पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- अलविदा वाई (भाई)। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने जिम्मेदारी न निभाते हुए नाम की गलती के चलते और जल्दबाजी में उनको ही मार दिया। ऐसे मामलों में लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की 2 दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई थी। पढ़ें हरजीत हरमन ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा... मित्तरां दा नां चलदा से हिट हुए हरजीत हरमन पंजाब के नाभा में पैदा हुए हरजीत हरमन ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में 2002 से डेब्यू किया। उनकी पहली एलबम जंजीर थी। इसका गीत मित्तरां दा ना चलदा, इतना हिट हुआ कि पंजाब के बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गया। इसके बाद हरजीत हरमन ने एक के बाद एक कई हिट सांग दिए। हरजीत हरमन 100 से ज्यादा गीत गा चुके हैं। इस दिनों हरजीत हरमन नए गीतों की रिलीजिंग से ज्यादा स्टेज शो करते हैं। रोजाना होने वाले अपने स्टेज शो की वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करते हैं। ट्रक में टक्कर लगने से हुई थी हरमन सिद्धू की मौत पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की 2 दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुआ। उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हरमन सिद्धू मानसा से अपने गांव ख्याला जा रहे थे। मानसा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया और परिवार को सूचित किया। हरमन सिद्धू का उनके गांव ख्याला में अंतिम संस्कार किया गया।हरमन सिद्धू की मौत से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें... पंजाबी सिंगर हरमन की एक्सीडेंट में मौत, घर लौटते वक्त ट्रक से टकराई कार, शूटिंग से लौट रहे थे; मिस पूजा संग हिट हुई थी जोड़ी पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुआ। उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रात के वक्त हरमन सिद्धू मानसा से अपने गांव ख्याला जा रहे थे। (पूरी खबर पढ़ें)
Click here to Read More
Previous Article
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन:विले पार्ले श्मशान घाट में अंतिम संस्कार; पत्नी हेमा और बेटी ईशा मौजूद थीं; अमिताभ, सलमान-शाहरुख भी पहुंचे
Next Article
लुधियाना के धरम मुंबई जाकर बने धर्मेंद्र:सिनेमाघर में देखा एक्टर बनने का सपना, कहते थे- पंजाब की मिट्टी ने पहचान दी, मैं उसी का बेटा

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment