Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाब के बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन का निधन:अमृतसर में ऑपरेशन के वक्त 2 हार्ट अटैक आए; टाइगर-3 में सलमान संग काम किया

9 months ago

पंजाब के शाकाहारी बॉडी बिल्डर एवं एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का गुरुवार को निधन हो गया। अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान उन्हें 2 हार्ट अटैक आए। इस दौरान दोस्तों की डॉक्टरों की दोस्तों के साथ बहस भी हुई। दोस्त अनिल गिल ने कहा कि एक दम से घुम्मन की बॉडी नीली कैसे पड़ गई, इसकी जांच होनी चाहिए। इसके बाद उनकी डेडबॉडी को जालंधर स्थित घर लाया गया। घुम्मण का कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। वरिंदर घुम्मन जालंधर के मॉडल हाउस स्थित अपने जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी अचानक उनके कंधे की नस दब गई। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घुम्मन के घर शोक जताने पहुंचे मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि घुम्मन की मौत के पीछे जो भी कारण होंगे, उनकी जांच करवाई जाएगी। जो भी कसूरवार पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने CM भगवंत मान से भी इस संबंध में बात की है। घुम्मन की उम्र करीब 43 साल थी। उनका जन्म 28 दिसंबर 1982 को गुरदासपुर के तलवंडी में हुआ था। इसके बाद लायलपुर खालसा कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की। वह प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर और एक्टर थे। घुम्मन ने बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के साथ टाइगर थ्री में काम किया। इसके साथ मिस्टर इंडिया भी रहे। उन्होंने 6 दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा था- किस्मत में लिखे पर किसी का जोर नहीं। आदमी कुछ और सोचता है और भगवान कुछ और। घुम्मन की माता की मौत हो चुकी है। वहीं भाई की मार्च 2010 में डेथ हुई थी। परिवार में दादी, पिता, पत्नी और 3 बच्चे हैं। बेटी बड़ी है, जबकि बेटे छोटे हैं। घुम्मन के घर की PHOTOS... वरिंदर सिंह घुम्मन से जुड़ी अहम बातें... वरिंदर सिंह घुम्मन के PHOTOS... घुम्मन के निधन से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
Click here to Read More
Previous Article
करूर भगदड़-सुप्रीम कोर्ट में CBI जांच को लेकर आज सुनवाई:विजय की पार्टी ने भी SIT जांच के खिलाफ याचिका लगाई; 41 की जान गई थी
Next Article
नंदीश सिंह संधू ने एक्ट्रेस कविता बनर्जी से की सगाई:सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं शेयर; 2015 में रश्मि देसाई से हुआ था तलाक

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment