Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाबी एक्टर के शोरूम में 2 करोड़ की चोरी:मोहाली में चोरों ने तिजोरी तोड़ी नहीं, खोलकर सोने-हीरे के गहने ले गए

8 months ago

पंजाब के मोहाली में पंजाबी एक्टर कुलजिंदर सिद्धू के ज्वेलरी के शोरूम में चोरी हो गई। चोरों ने उस तिजोरी को निशाना बनाया, जिसे आम आदमी खोल भी नहीं सकता। एक्टर के भाई के मुताबिक चोर 2 करोड़ रुपए के सोने-हीरे के कीमती गहने चुराकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर काम कर रही है। एक्टर के भाई की 2 बड़ी बातें... परिवार बोला- कोई सुरक्षा व्यवस्था अपराधियों को नहीं रोक पाई कुलजिंदर सिद्धू के परिवार ने कहा कि कोई भी सुरक्षा व्यवस्था अपराधियों को रोक नहीं पाई। यह घटना पंजाब में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों का एक चिंताजनक उदाहरण है, जिससे व्यापारी वर्ग में भय का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस बोली- मामले को जल्द हल किया जाएगा थाना सिटी इंचार्ज सतविंदर सिंह ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है। फोरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही इस मामले को हल कर लेगी और चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Click here to Read More
Previous Article
इंदौर की शाहबानो पर बनी फिल्म पर संकट…हाईकोर्ट में केस:फिल्म 'हक' में हैं इमरान हाशमी; बेटी बोली-डायलॉग मां के सम्मान को धूमिल करने वाले
Next Article
रश्मिका मंदाना ने फ्लॉन्ट की सगाई की अंगूठी!:सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, गर्लफ्रेंड के प्रमोशन के लिए जगपति बाबू के टॉक शो में पहुंचीं एक्ट्रेस

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment