Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पहले दिन गिरे 19 विकेट, मिचेल स्टार्क ने लिए 7 विकेट, फिर आई बेन स्टोक्स की आंधी; एशेज में पहले दिन गेंदबाजों ने मचाई तबाही

6 months ago

एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेम खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 123 रन बना लिए हैं, लेकिन उसके 9 विकेट गिर गए हैं. ऑस्ट्रेलिया अभी पहली पारी में 49 रनों से पीछे है. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 172 रन बनाए थे. पहले दिन तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा, दिन के सारे विकेट तेज गेंदबाजों ने ही लिए. मिचेल स्टार्क ने अकेले 7 विकेट चटकाए.

इंग्लैंड पहले बैटिंग करने आई, तो मैच के पहले दिन और पहले ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने जैक क्रॉली को आउट कर दिया. क्रॉली खाता तक नहीं खोल पाए. बेन डकेट ने 20 रन बनाए, वहीं जो रूट भी खाता नहीं खोल सके. 39 के स्कोर तक इंग्लैंड 3 विकेट गंवा चुका था. ऑली पोप और हैरी ब्रूक ने 55 रनों की पार्टनरशिप करके अपनी टीम को बेहतर स्थिति में ला खड़ा किया.

हैरी ब्रूक ने 52 रन और पोप ने 46 रनों की पारी खेली. मगर उन दोनों के आउट होने के बाद इंग्लैंड टीम बिखर गई. एक समय इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 160 रन बना लिए थे. इसी समय हैरी ब्रूक 51 के स्कोर पर आउट हो गए. इसके अगले 12 रनों के भीतर इंग्लैंड के बाकी पांच बल्लेबाज आउट हो गए. इस तरह इंग्लैंड की पहली पारी 172 रनों पर सिमटी.

ऑस्ट्रेलिया जब बैटिंग करने आई, तो जोफ्रा आर्चर ने पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर जैक वेदाराल्ड को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया. जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स की घातक गेंदबाजी के आगे स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन का भी बल्ला नहीं चला. देखते ही देखते ऑस्ट्रेलिया ने 31 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए थे. ट्रेविस हेड और कैमरून ग्रीन की 45 रनों की पार्टनरशिप ने ऑस्ट्रेलिया की काफी हद तक वापसी करवाई. हेड ने 21 रन बनाए और ग्रीन 24 रन बनाकर आउट हुए.

पहले दिन गिरे 19 विकेट

इंग्लैंड की पहली पारी 172 रनों पर सिमट गई थी. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने अकेले ही 7 विकेट लिए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 123 के स्कोर पर 9 विकेट गंवा चुकी है. पहले जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स ने ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर को धराशाई कर दिया, उसके बाद अकेले बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर और पुछल्ले बल्लेबाजों का धड़ाधड़ विकेट चटकाया. स्टोक्स अब तक 5 विकेट ले चुके हैं.

Click here to Read More
Previous Article
Bihar Election Shorts : ‘150-175 पार करने के बाद अब हम 200 की ओर बढ़ रहे’
Next Article
IND A vs BAN A Live Score: एशिया कप सेमीफाइनल में भारत को पहली सफलता, 43 पर गिरा बांग्लादेश का पहला विकेट

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment