Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पहली बार पति के साथ दिखीं 'पुष्पा' की हीरोइन:उदयपुर एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस, सिर झुकाकर थैंक्स कहा, हैदराबाद में होगा रिसेप्शन

4 months ago

शादी के बाद साउथ स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शुक्रवार दोपहर उदयपुर से हैदराबाद रवाना हो गए। रश्मिका रेड सूट में पति विजय का हाथ थामकर एयरपोर्ट पहुंचीं। विजय लाइट पिस्ता कलर का कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे। दोनों ने एयरपोर्ट पर फैंस को फ्लाइंग किस दिया और सिर झुकाकर फैंस को शुक्रिया कहा। दोनों ने 26 फरवरी को होटल मेंमेटोस एकाया में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी में आए गेस्ट तेलुगु फिल्म डायरेक्टर तरुण भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा समेत अन्य दोपहर में हैदराबाद लौट गए। आज सुबह सबसे पहले फिल्म ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने हैदराबाद की फ्लाइट ली थी। रश्मिका-विजय की शादी के बाद 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा। इसमें साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के स्टार और राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। पहले देखिए PHOTOS… बॉलीवुड सितारों ने रश्मिका-विजय को दी बधाई इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ ही बॉलीवुड स्टार्स ने भी रश्मिका-विजय को शादी की बधाई दी। सिद्धार्थ मल्होत्रा, उनकी पत्नी कियारा आडवाणी, विकी कौशल, करण जौहर, रकुल प्रीत सिंह ने दोनों को बधाई देते हुए उनकी शादी की फोटो भी शेयर की। शादी में पारंपरिक क्लासिक लुक में दिखे थे दूल्हा-दुल्हन शादी में रश्मिका ने सिंदूरी रंग की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहनी। उनका दक्षिण भारतीय दुल्हन का क्लासिक लुक था। माथे पर सोने की पट्टी और हार पहना। मंगलसूत्र पहनाने की रस्म के दौरान रश्मिका की आंखों में खुशी के आंसू थे। वहीं विजय देवरकोंडा ने धोती और कंधे पर सिंदूरी लाल रंग का दुपट्टा पहना। दोनों अपने पारंपरिक परिधान में खूबसूरत लग रहे थे। परिवार ने नजर से बचाने के लिए दोनों के चेहरे पर काला टीका लगाया था। डीजे नाइट में किया डांस होटल मेंमेटोस एकाया में शादी के बाद डीजे नाइट हुई। इसके लिए खासतौर पर फेमस डीजे गणेश (गणेश रंगनाथन) को बुलाया गया था। डीजे पर साउथ की फिल्मों और रश्मिका की बॉलीवुड फिल्म ‘एनिमल’, ‘छावा’ के गाने भी बजे। रश्मिका की साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ का गाना 'श्रीवल्ली' भी डीजे पर बजाया गया। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 23 फरवरी को उदयपुर आ गए थे। 4 दिन होटल मेंमेटोस एकाया में प्री-वेडिंग और वेडिंग फंक्शन हुए। प्री-वेडिंग में दोनों के परिवार और दोस्तों के बीच ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ मैच हुआ। पूल पार्टी और डिनर हुआ। 25 फरवरी से शादी के फंक्शन शुरू हुए थे। देखिए, शादी से जुड़ी PHOTOS… शादी के बाद एक-दूसरे के लिए लिखा था मैसेज शादी के बाद रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की और मैसेज लिखा। रश्मिका ने लिखा- “Hi my loves, introducing to you now 'My Husband', यानी मेरे प्रिय लोगों, आपको अपने पति से मिलवाती हूं।” विजय देवरकोंडा ने लिखा- ‘उसे इस तरह मिस किया कि अगर वह आस-पास होती तो मेरा दिन बेहतर होता। जैसे मुझे उसकी जरूरत थी- बस घर जैसा और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूं।’ … रश्मिका-विजय की शादी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- उदयपुर में पुष्पा फिल्म की हीरोइन की शादी, PHOTOS:रश्मिका ने साउथ स्टार विजय संग फेरे लिए; तेलुगु-कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं पुष्पा फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने गुरुवार को उदयपुर में शादी की। (पढ़िए पूरी खबर) एक्टर विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की हल्दी की रस्म हुई:म्यूजिक पार्टी में साथ में किया डांस, शादी में शामिल होने आए 'एनिमल' के डायरेक्टर उदयपुर में एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 25 फरवरी को हल्दी सेरेमनी हुई थी। (पढ़िए पूरी खबर) विजय-रश्मिका ने शादी से पहले खेला क्रिकेट मैच, दूल्हा-दुल्हन की टीम रही आमने-सामने; पूल पार्टी भी की साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में 24 फरवरी से शुरू हो गई थीं। दूल्हा और दुल्हन ने होटल में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेला था। (पूरी खबर पढ़ें)
Click here to Read More
Previous Article
दीपिका पादुकोण ने ‘द व्हाइट लॉटस’ का दूसरा मौका गंवाया:ऑडिशन देने से इंकार बना वजह, हॉलीवुड प्रोजेक्ट फिर हाथ से निकला
Next Article
सलमान की को-स्टार रहीं डेजी शाह ने एग्स फ्रीज कराए:एक्ट्रेस ने कहा- परिवार बनाने के लिए शादी जरूरी नहीं है

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment