Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले:अंतिम संस्कार में बॉलीवुड सिंगर्स ने अभी ना जाओ छोड़कर… गाया; कवरेज पर पाकिस्तानी चैनल को सरकार का नोटिस

2 months ago

सिंगर आशा भोसले का राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बॉलीवुड सिंगर्स ने उनका गाना ‘अभी ना जाओ छोड़कर…’ गाकर विदाई दी। सोमवार सुबह उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई स्थित निवास कासा ग्रांडे में रखा गया था। उन्हें तिरंगे में लपेटकर सलामी भी दी गई। इधर, पाकिस्तान के Geo News को आशा के निधन से जुड़ी खबरों का कवरेज करने पर पाकिस्तान सरकार ने नोटिस भेजा है। वहां की मीडिया रेगुलेटर संस्था Pemra (पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरटी) का कहना है कि चैनल ने जो कंटेंट दिखाया, वह नियमों के खिलाफ हो सकता है। आशा का रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वे 92 साल की थीं। आशा भोसले ने 82 साल के सिंगिंग करियर में 9 फिल्मफेयर समेत 100 से अधिक अवॉर्ड जीते। उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। देखें आशा भोसले के अंतिम संस्कार की 6 तस्वीरें- आशा भोसले के घर कई सेलेब्स पहुंचे शिवाजी पार्क श्मशान घाट में अंतिम संस्कार से पहले सोमवार सुबह आशा भोसले के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा गया। सचिन तेंदुलकर, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख सहित कई सेलेब्स अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। देखें अंतिम दर्शन के दौरान की तस्वीरें- आशा भोसले से जुड़ा कंटेंट दिखाने पर पाकिस्तानी न्यूज चैनल को नोटिस पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (Pemra) ने आशा भोसले के निधन से जुड़ा कंटेंट दिखाने के लिए जियो न्यूज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जियो न्यूज के मैनेजिंग डायरेक्टर और एसोसिएशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एडिटर्स एंड न्यूज डायरेक्टर्स के प्रेसिडेंट अजहर अब्बास ने X पर यह जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा, आइकॉनिक आर्टिस्ट के बारे में रिपोर्ट करते समय उनके काम को दोबारा देखना और सेलिब्रेट करना हमेशा से रिवाज रहा है। असल में, आशा भोसले जैसे बड़े आर्टिस्ट के लिए, हमें उनके टाइमलेस और यादगार गानों को और भी ज्यादा शेयर करना चाहिए था, जितना हमने किया। फिर भी, पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटर, Pemra ने इस पर रोक लगाने का फैसला किया है। 10 साल की उम्र में पहला गाना गाया आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में पहला गाना गाने वाली आशा का सिंगिंग करियर 82 साल का रहा, जिसमें उन्होंने 12 हजार से ज्यादा गाने गाए। आशा का आखिरी गाना 2026 में रिलीज हुआ। आशा ने संघर्ष जारी रखा और हिंदी-मराठी समेत 20 भाषाओं में गाने गाकर अपना नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज कराया। 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते आशा भोसले ने 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते थे। इनमें 7 बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड शामिल हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, आशा को 100 से ज्यादा प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स मिले। आशा को कुल 18 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। उन्होंने 1979 में इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने पर अपना नाम वापस ले लिया था ताकि नई गायिकाओं को मौका मिल सके। आशा ने मोहम्मद रफी के साथ करीब 900 और किशोर कुमार के साथ 600 से ज्यादा गाने गाए हैं। मोहम्मद रफी के साथ गाए 900 से ज्यादा गाने आशा भोसले के अंतिम संस्कार की पल-पल की अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Click here to Read More
Previous Article
शमशाद बेगम की 107वीं बर्थ एनिवर्सरी:भारत की पहली प्लेबैक सिंगर, आशा-लता से कहा जाता था- इनकी तरह गाओ, किशोर कुमार उठाते थे कुर्सी
Next Article
आशा भोसले को याद कर संगीत जगत के सितारे भावुक:उदित, अनु, हरिहरन समेत दिग्गजों ने यादें साझा कीं, कहा- उनकी विरासत हमेशा अमर रहेगी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment