Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

ओप्पो K14 रिव्यू- IP69 रेटिंग वाला वाटरप्रूफ स्मार्टफोन:एमोलेड की जगह LCD डिस्प्ले और 80W की जगह 45W चार्जर मिलेगा

2 months ago

टेक कंपनियां हर साल मोबाइल का नया मॉडल उतारती हैं और दावा करती हैं कि नया वाला पिछले से बेहतर है। ओप्पो ने हाल ही में K13 के अपग्रेडेड वर्जन K14 उतारा है। दोनों की कीमत लगभग बराबर है… 19 हजार रुपए से थोड़ा कम। हमनें इस फोन का एक महीने तक इस्तेमाल किया। चलिए जानते हैं ये फोन वैल्यू फॉर मनी है या नहीं… डिजाइन: मैटेलिक फिनीश के साथ आपको बॉक्स में चार्जर से लेकर कवर सब कुछ मिलता है, कुछ भी अलग से खरीदने की जरूरत नहीं है। डिजाइन की बात करें तो फोन दिखने में अच्छा है, पीछे एक नया पैटर्न मिलता है और कैमरा मॉड्यूल को पहले से थोड़ा ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है, जिस पर मैटेलिक फिनिश दी गई है। फोन की ओवरऑल बिल्ड वैसी ही है जैसी पहले थी, लेकिन यहां एक बड़ा बदलाव IP रेटिंग में है। पहले जहां सिर्फ IP65 रेटिंग मिलती थी, अब ओप्पो K14 में IP69 की भी रेटिंग दी गई है। यानी हाई-प्रेशर वॉटर जेट और धूल से पूरी तरह सुरक्षित है। इसे SGS 5-Star और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है, यानी गिरने या झटके लगने पर यह आसानी से खराब नहीं होगा। फोन आईसी ब्लू, प्रिज्म वॉयलेट और प्रिज्म वाइट जैसे कलर्स में अवेलेबल है। फ्रंट में पतले बेजल्स के साथ 6.75 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। ओप्पो K14: स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: पिछले साल आए Oppo K13 में कंपनी ने AMOLED डिस्प्ले दी थी, लेकिन नए K14 में इसे हटाकर 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले लगा दी गई है। एमोलेड छोड़कर LCD की तरफ जाना ग्राहकों के लिए एक 'डाउनग्रेड' है। इससे वीडियो देखने का अनुभव फीका हो गया है। हालांकि, यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स है, जिससे तेज धूप में भी विजिबिलिटी अच्छी रहती है। इसमें स्प्लैश टच फीचर भी है, जिससे गीले हाथों से भी टच काम करता है। परफॉर्मेंस: पिछले साल के मॉडल में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर था, जिसका बेंचमार्क स्कोर 7 से 8 लाख के करीब आता था। इस बार ओप्पो ने मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर इस्तेमाल किया है, जिसका स्कोर सिर्फ 4 से 5 लाख के बीच है। ऐसा प्रोसेसर अमूमन 10 हजार के बजट वाले फोंस में मिलता है। यानी प्रोसेसर और स्टोरेज के मामले में कंपनी ने भारी कटौती की है। फोन कलर OS 15 पर बेस्ड सॉफ्टवेयर पर चलता है। गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें सुपर कूल VC कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। साउंड और कैमरा: पिछले फोन की तरह इसमें भी डुअल स्पीकर्स मिलते हैं। कैमरा डिपार्टमेंट में पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर है। दिन की रोशनी में फोन से फोटोज अच्छी आती हैं। फ्रंट में पहले 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता था, लेकिन अब इसमें 8 MP का ही कैमरा मिलता है। इसमें AI इरेजर 2.0 जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। बैटरी और चार्जिंग: पावर बैकअप के लिए ओप्पो ने 7000mAh की बैटरी रखी है, लेकिन चार्जिंग स्पीड पिछले मॉडल के 80 वाट के मुकाबले इस बार सिर्फ 45 वाट कर दी है। यानी जिस बड़ी बैटरी को आप पिछले साल फटाफट चार्ज कर लेते थे, अब उसे फुल चार्ज करने के लिए आपको दुगना इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि कंपनी का दावा है कि यह करीब 92 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट है। फाइनल वर्डिक्ट: अगर आप ओप्पो का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो नए K14 के बजाय पिछले K13 ज्यादा बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
Click here to Read More
Previous Article
ओप्पो F33 सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत ₹31,999 से शुरू:50MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी; 85°C गर्म पानी में भी खराब नहीं होगा फोन
Next Article
फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹11 लाख:दो इंजन ऑप्शन के साथ 19.98kmpl का माइलेज; पैनोरमिक सनरूफ और 10.25-इंच डिस्प्ले

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment