Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

ऑस्ट्रेलिया में बैठे हरियाणवी रैपर न्योलीवाला के गाने पर कंट्रोवर्सी:भगवाधारी को लात मारते दिखाया, बाबा बागेश्वर पर कहा-'बना-बना पर्ची ये लावै साले अर्जी'

5 months ago

हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला की नई एल्बम 'वोमिट ऑन पेपर' पर कन्ट्रोवर्सी बढ़ गई है। हिसार के आदमपुर के न्योलीवाला गांव के रहने वाले रैपर प्रवीण ढांडा की यह एल्बम हाल में रिलीज हुई है। रिलीज होते ही एल्बम विवादों में घिरती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर हरियाणवी रैपर के पक्ष और विरोध में लोग खड़े हो रहे हैं। इस एल्बम में रैपर ने भगवाधारी बाबाओं को मारने-पीटने और बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम लिए बिना उनका फोटो एल्बम में लगाकर ‘साले’ कहा है, जिस पर विवाद खड़ा हो रहा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर भी हरियाणवी रैपर को निशाने पर लिया है। साध्वी देवा ठाकुर ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि तू साधु-संतों को पीट नहीं सकता। मगर, अब तेरे पिटने का टाइम आ गया है। 2 महीने लग जाओ, 6 महीने लग जाओ, पिटेगा जरूर। अगर मेरी जैसी के हाथ लग गया, तो पक्का पिटेगा। वहीं, रैपर के सपोर्ट में भी कुछ लोग खड़े हो रहे हैं। प्रवीण के माता-पिता सरकारी स्कूल में टीचर हैं। उनका छोटा भाई हिसार में ही पढ़ाई कर रहा है। पत्नी आशा सहारण डिस्कस थ्रो में नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। 8 साल पहले ग्रेजुएशन करने के बाद पेरेंट्स ने प्रवीण ढांडा को ऑस्ट्रेलिया भेज दिया था। गाने की इन लाइनों पर कन्ट्रोवर्सी बढ़ी "भगवा रंग जो मेरे राम ने नहीं पहरा होंदा, भगवान की कसम मैं फेक बाबे बहुत कूटता। बना बना पर्ची ये लावै साले अर्जी, प्राइवेट जेट लेके जावै जदे मर्जी"...। ​​​​​​प्रवीण ढांडा की एल्बम 'वोमिट ऑन पेपर' पर 4 दिन में 21,52,987 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। गाने के डिस्क्रिप्शन में लिखा है...पेश है एल्बम कोहराम का नौवां ट्रैक, वोमिट ऑन पेपर। यह गाना वास्तविकताओं पर आधारित है। भ्रष्टाचार, झूठे संतों, टूटी हुई शिक्षा और उस दर्द को उजागर करता है, जिसे समाज चुपचाप सहता है। छोरा बाबा का, रशियन बंदना जैसे सॉन्ग हिट रहे ढांडा न्योलीवाला दमदार लिरिक्स और मॉडर्न रैप के मिश्रण के लिए जाने जाते हैं। उनके गानों में 'छोरा बाबा का', 'अप टू यू', 'रशियन बंदना' आदि शामिल हैं, जो युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। हरियाणवी संगीत इंडस्ट्री में अन्य सिंगरों के साथ उनके विवाद भी रहे हैं और कुछ गानों पर बैन भी लगा, लेकिन उनके गानों व्यूज आने कम नहीं हुए। ढांडा न्योलीवाला की ये एल्बम हो चुकी बैन रैपर ढांडा न्योलीवाला के गाने 'इल्लीगल' (Illegal) और 'रशियन बंदना' हरियाणा सरकार द्वारा बैन किए गए हैं। इनमें गन कल्चर और बदमाशी को बढ़ावा देने का आरोप लगा था। यह कार्रवाई मासूम शर्मा और अमित सैनी रोहतकिया जैसे अन्य सिंगर्स के गाने बैन होने के बाद की गई थी। उनका 'इल्लीगल' गाना 19 अक्टूबर 2024 को अपलोड किया गया था, जिस पर 22 लाख 72 हजार (2.2M) से ज्यादा व्यूज आ चुके थे। नाइफ ब्रोज गाने पर एक साल के अंदर 12 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ढांडा की हरियाणवी रैपर कुलवीर दनौदा उर्फ केडी के साथ कॉन्ट्रोवर्सी भी हो चुकी है। वहीं ढांडा न्योलीवाला ने मैं गिरा होया बंदा जमा नीच बल्लिये, 'जट रूबीकॉन, रिगरेट, अप-टू-यू जैसे हिट गाने दिए हैं, जिनके व्यूज मिलियन में हैं। पत्नी डिस्कस थ्रो में नेशनल चैंपियन रहीं ढांडा की पत्नी आशा सहारण ढांडा डिस्कस थ्रो में नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। वो पति के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। उनकी भी काफी फैन फॉलोइंग है। वह अकसर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सिंगर के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। नवंबर में ही बागेश्वर धाम सरकार ने हरियाणा में की थी पदयात्रा --------------------- ये खबर भी पढ़ें हिसार के हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला का सॉन्ग बैन:2 मिलियन से ज्यादा व्यूज थे; रोहतकिया का भी तीसरा गाना 'यो रोहतक सै' हटाया हरियाणा में सरकार ने अब हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला का 'इलीगल' गाना भी बैन कर दिया है। इस गाने पर अब तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके थे। वहीं, अमित सैनी रोहतकिया का एक और गाना बैन किया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)
Click here to Read More
Previous Article
'अपने फायदे के लिए हम खुद पैपराजी को बुलाते हैं':जया बच्चन की आलोचना के बाद हुमा कुरैशी ने पैपराजी पर दी राय
Next Article
एक्ट्रेस श्रेया कालरा के वीडियो पर आए भद्दे कमेंट्स:भड़कते हुए कहा- किरदार पर सवाल उठाने, गाली देने का हक कैसे मिला; बॉयफ्रेंड ने भी चुप्पी तोड़ी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment