Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

ओ रोमियो के ट्रेलर लॉन्च में नाराज हुए नाना पाटेकर:शाहिद-तृप्ति के लेट आने पर इवेंट छोड़कर निकले, डायरेक्टर विशाल भारद्वाज बोले- वो बदमाश बच्चे की तरह हैं

5 months ago

बुधवार को शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ रोमियो का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था। सीनियर एक्टर नाना पाटेकर भी फिल्म का हिस्सा हैं। वो भी ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे, हालांकि जब लीड एक्टर्स शाहिद और तृप्ति ने आने में देर कर दी तो नाना पाटेकर नाराज होकर इवेंट से निकल गए। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेलर लॉन्च इवेंट बुधवार दोपहर 12 बजे शुरू होना था। नाना पाटेकर समय के पाबंद हैं। वो ठीक 12 बजे तैयार होकर इवेंट में पहुंच गए थे, हालांकि शाहिद कपूर और तृप्ति नहीं पहुंचे थे। नाना पाटेकर ने करीब एक घंटे तक इवेंट शुरू होने का इंतजार किया, लेकिन जब लीड स्टार्स तब भी नहीं पहुंचे तो नाना पाटेकर गुस्से में इवेंट छोड़कर निकल गए। नाना पाटेकर का इवेंट से निकलते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फिल्म की टीम उन्हें रोकती नजर आ रही है, हालांकि एक्टर गुस्से में बार-बार घड़ी दिखाते हुए समय का हवाला देते हुए दिखे हैं। ओ रोमियो के डायरेक्टर ने दिया रिएक्शन फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने नाना पाटेकर की नाराजगी पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने इवेंट में नाना पाटेकर पर कहा, 'नाना यहां से चले गए हैं, लेकिन उनके लिए बोलना चाहिए। नाना जो हैं, जैसे स्कूल में बदमाश बच्चा होता है न जो सबका मजाक उड़ाता है, जो सबसे ज्यादा एंटरटेन करता है और जिसके साथ सब रहना चाहते हैं, नाना के अंदर वो है। 27 साल की दोस्ती है हमारी और पहली बार साथ में काम किया है। अगर वो होते तो बहुत अच्छा होता, लेकिन वो अपने सिग्नेचर स्टाइल में उठे कि ‘एक घंटा मुझे वेट करवाया, मैं जा रहा हूं’ और हमें कुछ बुरा नहीं लगा, क्योंकि हम जानते हैं कि यही वो चीज है, जो उन्हें नाना पाटेकर बनाती है।' 13 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को पड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, रणदीप हुड्डा अहम किरदारों में हैं।
Click here to Read More
Previous Article
राम गोपाल वर्मा की विवादित बयान पर सफाई:कहा था- एआर रहमान ने कंपोज नहीं किया जय हो गाना, अब बोले- वो किसी का क्रेडिट नहीं छीनते
Next Article
'पहले काम कम था, अब छोड़ना पड़ता है':टाइटल ट्रैक ‘दीवानियत’ से चर्चा में म्यूजिक कंपोजर गुड्डू–कौशिक, बोले- काफी कुछ सीखा

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment