Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज का किया सूपड़ा साफ, 117 गेंद पहले 4 विकेट से जीता तीसरा वनडे

6 months ago

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से जीत ली है. हैमिल्टन में खेले गए तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज की टीम 161 रन ही बना सकी थी. जवाब में न्यूजीलैंड ने 30.3 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया. तीसरे वनडे में 4 विकेट लेने वाले मैट हेनरी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जबकि काइल जैमिसन 7 विकेट लेकर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' रहे. 

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. कप्तान शाई होप का ये फैसला बिल्कुल गलत साबित हुआ. पूरी टीम 36.2 ओवर में 161 रन पर सिमट गई. रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए. इसके अलावा जॉन कैंपबेल ने 26, खेरी पियरे ने 22, शर्फेन रदरफोर्ड ने 19 और शाई होप ने 16 रन बनाए. 

न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने 9.2 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट लिए. हेनरी की घातक गेंदबाजी की वजह से ही वेस्टइंडीज 161 रन पर सिमट गई. जैकब डफी और कप्तान सेंटनर ने 2-2 विकेट लिए. काइल जैमिसन और जाकारी फॉल्क्स ने 1-1 विकेट लिया.

बेहद खराब रही थी न्यूजीलैंड की शुरुआत, 32 पर गिर गए थे 3 विकेट

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी. कीवी टीम ने 32 के स्कोर पर टॉप तीन बल्लेबाजों को खो दिया था. विकेटकीपर टॉम लैथम भी मात्र 10 रन बनाकर 70 के स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए.

70 रनों पर 4 विकेट गिरने के बाद मार्क चैपमेन और माइकल ब्रेसवेल ने पांचवें विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की और अपनी टीम की जी सुनिश्चित की. चैपमेन 63 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए. वहीं ब्रेसवेल 31 गेंद पर 40 रन बनाकर नाबाद रहे. उनके साथ फॉल्क्स 2 रन बनाकर नाबाद रहे. सेंटनर 9 रन बनाकर आउट हुए. न्यूजीलैंड ने 30.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया. वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यू फोर्ड और जेडन सील्स ने 2-2 जबकि शमार स्प्रिंगर और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिया. 

Click here to Read More
Previous Article
पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड की हार के बाद कितनी बदली WTC पॉइंट्स टेबल, होश उड़ा देगा ताजा अपडेट
Next Article
एशिया कप में शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में होगा डेब्यू? SA के खिलाफ टी20 सीरीज में मिलेगा मौका!

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment