Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

निया शर्मा ने खोली इंडस्ट्री की पोल? इस सेलिब्रिटी मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं-'मैं सम्मान करती हूं, लेकिन..'

2 months ago

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली निया शर्मा को हाल ही में लाफ्टर शेफ 3 में देखा गया, जिसकी वजह से उन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी थी. अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इंडस्ट्री में एक्टिव एक फर्जी टैलेंट एजेंसी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है.

रिपोर्ट के अनुसार पहले उस एजेंसी का सेलिब्रिटी मैनेजर निया को मैनेज करता था. निया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उस पर निशाना साधते हुए धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. उस शख्स को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिय़ा पर खुलकर एक्सपोज कर दिया है और नॉन पेमेंट ऑफ ड्यूज का भी मुद्दा उठाया है.

निया ने खोली फर्जी टैलेंट एजेंसी की पोल

निया शर्मा ने 7 मार्च 2026 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें सोशल मीडिया फीड को नेगेटिविटी से भरना बिल्कुल भी पसंद नहीं है. लेकिन कुछ लोगों को बेनकाब करना जरूरी हो जाता है.

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर सेलिब्रिटी मैनेजर उजित सिंह के बारे में बात की, जो रिपोर्ट के अनुसार एक फर्जी टैलेंट एजेंसी गुलमोहर टैलेंट मैनेटमेंट के फाउंडर हैं. रिपोर्ट के अनुसार उजित पहले निया  काम संभाला करते थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews)

निया ने पोस्ट में लिखा,'ये हैं वो सेलिब्रिटी मैनेजर जो सेलेब्स की पेमेंट खा जाते हैं और फिर नए ऑफिस ल़ॉन्च करने की बात करते हैं. ऐसे लोगों से सावधान रहें. ये लोग क्रेडिबिलिटी और गुडविल की बातें करते हैं.@UjitSingh-सेलिब्रिटी मैनेजर, गुलमोहर टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी. ये लोग अपने टैग्स और कमेंट सेक्शन तक खुले नहीं रख सकते, क्योंकि इन्हें पता है कितनी गालियां आएंगी. दिल्ली-एनसीआर के सभी एन्फ्लुएंसर्स इस गुलमोहर एजेंसी के स्कैमर्स से सावधान रहें.'

निया शर्मा ने ये भी बताया कि इस टैलेंट एजेंसी ने कई स्टार्स को उनके कैंपेन पूरे होने के बाद भी पैसे नहीं दिए. उन्होंने उन कलाकारों के सबूत भी शेयर किए, जिन्होंने अपनी पूरी पेमेंट न मिलने की शिकायत की थी.

निया ने उजित सिंह की तस्वीर भी शेयर की और सोशल मीडिया पर एजेंसी को पूरी तरह से बेनकाब करते हुए कहा कि इंडस्ट्री में कुछ लोगों के पास अब नैतिकता और सिद्धांत नहीं बचे हैं.

निया ने लगाई लताड़

अपने पोस्ट में निया ने ये भी बताया कि इतने सालों में उन्होंने इंडस्ट्री में सम्मान कमाया है और बड़े प्रोडक्शन हाउस और नेटवर्क्स से उन्हें हमेशा समय पर पैसे मिले हैं. फिर मैं कैसे इन बेवकूफ लोगों के हाथों ठकी का शिकार हो सकती हूं.

ऐसा बिल्कुल नहीं होगा. तुम जहां भी हो, मैं तुम्हें ढूंढ निकालूंगी. कलाकारों के पास कैंपेन के लिए जाने की हिम्मत मत करना और उनके नाम पर अपना पेज बनाने की भी कोशिश मत करना.

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा,'जो लीगल नोटिस तुमने ChatGPT के जरिए भेजा है, उसे जाकर कहीं और इस्तेमाल करो. किसी ऐसे शख्स से उलझने की कोशिश मत करो जिसने अपनी पहचान सिर्फ ईमानदारी और सम्मान के दम पर बनाई है.'

ये भी पढ़ें:-नयनिका संग शादी के बाद अल्लू सिरीश ने ससुर के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, बोले- 'ऐसी बेटी को पालने..'

Click here to Read More
Previous Article
6 महीने में दूसरी बार सर्जरी से गुजरे अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन, जानें कैसी है तबीयत
Next Article
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment