Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

नवंबर में UPI से ₹26.32 लाख करोड़ का लेनदेन:2,047 करोड़ ट्रांजैक्शन, सालाना आधार पर 32% की बढ़ोतरी

7 months ago

नवंबर महीने में देशभर में UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिए 2,047 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जिसमें 26.32 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ। सालाना आधार पर लेनदेन की संख्या 32% बढ़ी है। पिछले साल यानी नवंबर में 1,548 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए थे। वहीं, ट्रांसफर की गई राशि में 22% का इजाफा हुआ है। नवंबर 2024 में 21.55 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ था। नवंबर 2025 में रोजाना औसतन 68.2 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए और ₹87,721 करोड़ राशि ट्रांस्फर की गई। इससे पहले अक्टूबर 2025 में 2,071 करोड़ ट्रांजैक्शन के जरिए ₹27.28 लाख करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे। यह अब तक किसी एक महीने में रिकॉर्ड है। UPI को रेगुलेट करने वाली संस्था नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने आज यानी 1 नवंबर को डेटा जारी किया। IMPS, FASTag और AePS में भी बढ़त UPI को NCPI ऑपरेट करता है भारत में RTGS और NEFT पेमेंट सिस्टम का ऑपरेशन RBI के पास है। IMPS, RuPay, UPI जैसे सिस्टम को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ऑपरेट करती है। सरकार ने 1 जनवरी 2020 से UPI ट्रांजैक्शन के लिए एक जीरो-चार्ज फ्रेमवर्क मैंडेटरी किया था। UPI कैसे काम करता है? UPI सर्विस के लिए आपको एक वर्चुअल पेमेंट एड्रेस तैयार करना होता है। इसके बाद इसे बैंक अकाउंट से लिंक करना होगा। इसके बाद आपका बैंक अकाउंट नंबर, बैंक का नाम या IFSC कोड आदि याद रखने की जरूरत नहीं होती। पेमेंट करने वाला बस आपके मोबाइल नंबर के हिसाब से पेमेंट रिक्वेस्ट प्रोसेस करता है। अगर, आपके पास उसका UPI आईडी (ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर या आधार नंबर) है तो आप अपने स्‍मार्टफोन के जरिए आसानी से पैसा भेज सकते हैं। न सिर्फ पैसा बल्कि यूटिलिटी बिल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग, खरीदारी आदि के लिए नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड भी जरूरत नहीं होगी। ये सभी काम आप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम से कर सकते हैं। ------------------------ PAN-आधार लिंक करने की डेडलाइन इस महीने खत्म हो रही: लोन सस्ते हो सकते हैं, कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 10 रुपए घटे; 6 बदलाव इस बार दिसंबर के महीने में 6 बड़े बदलाव हो रहे हैं। इसमें आधार-पैन लिंकिंग डेडलाइन से लेकर तय तारीख के बाद भरे जाने वाले ITR की आखिरी तारीख और SBI mCASH सर्विस बंद होना भी शामिल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Click here to Read More
Previous Article
दिसंबर में ₹10,000 से ₹1 लाख तक के स्मार्टफोन आएंगे:DSLR जैसी क्वालिटी वाला 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे
Next Article
मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा कल लॉन्च होगी:फुल चार्ज में 500+ किलोमीटर चलेगी, ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन और लेवल-2 ADAS फीचर्स मिलेंगे

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment