Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

नेटवर्क गया तो भी नहीं रुकेगी UPI:फोन से ऑफलाइन पेमेंट की तैयारी, एनएफसी के जरिए बिना नेटवर्क चलेगा भुगतान

6 days ago

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से मोबाइल नेटवर्क या इंटरनेट न होने पर भी NFC (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) तकनीक से भुगतान किया जा सकेगा। इसका फायदा फ्लाइट, मेट्रो, सुरंगों या कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक एनपीसीआई इस साल PoS डिवाइस बनाने वाली कंपनियों को प्रमाणित करना शुरू कर सकता है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से यह सुविधा शुरू होने की संभावना है। इन सवालों से समझें कैसे काम करेगा इस तरह से काम करेगा नई सुविधा में यूजर को पहले इंटरनेट के जरिए यूपीआई लाइट वॉलेट में पैसे जोड़ने होंगे। इसके बाद जहां इंटरनेट उपलब्ध नहीं होगा, वहां एनएफसी की मदद से मोबाइल को व्यापारी के PoS मशीन के पास ले जाकर भुगतान किया जा सकेगा। एक ट्रांजैक्शन की सीमा 2,000 रुपए तक हो सकती है। इस दौरान यूपीआई पिन डालने की जरूरत भी नहीं होगी। अभी ऑफलाइन यूपीआई कैसे चलता है? बिना इंटरनेट भुगतान की सुविधा पहले से मौजूद है, पर उसमें किसी न किसी नेटवर्क की जरूरत पड़ती है। 1. 99# सेवा {GSM नेटवर्क पर चलती है। इंटरनेट की जरूरत नहीं। किसी भी फोन पर चल सकती है। अधिकतम 5,000 रु. का भुगतान। UPI 123Pay {फीचर फोन यूजर्स के लिए। कॉल करके भुगतान। मोबाइल नेटवर्क जरूरी है। क्या आपका फोन इस फीचर के लिए तैयार है? फोन में इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए - एनएफसी सपोर्ट होना चाहिए। - यूपीआई लाइट सक्रिय होना चाहिए। - व्यापारी के पास एनएफसी सपोर्ट वाला PoS टर्मिनल होना चाहिए। - भुगतान से पहले UPI Lite में बैलेंस लोड करना होगा।
Click here to Read More
Previous Article
एपल की नई सिरी करेगी चैटजीपीटी जैसे कई काम:स्क्रीन देखकर समझेगी आपकी जरूरत; जानिए किन आईफोन मॉडल्स में मिलेंगे नए फीचर्स
Next Article
दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का टेस्ट कामयाब:पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग, अंतरिक्ष में 20 सैटेलाइट भी तैनात किए, मस्क की कंपनी का मिशन

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment