Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

नूपुर-स्टेबिन की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे सलमान खान:मौनी रॉय, दिशा पटानी और कई सेलेब्रिटीज भी जश्न में शामिल हुए

6 months ago

उदयपुर में शादी के बाद सिंगर स्टेबिन बेन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन ने मंगलवार को मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया। इस रिसेप्शन में सलमान खान, मौनी रॉय, दिशा पटानी, और फराह खान सहित कई सेलेब्रिटीज कपल को बधाई देने पहुंचे। सलमान ने रिसेप्शन में पहुंचते ही सबका ध्यान खींच लिया। स्टेबिन और नूपुर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने नूपुर और स्टेबिन को बधाई दी। देखिए नूपुर-स्टेबिन के रिसेप्शन की तस्वीरें- चर्चा में तलविंदर और दिशा पटानी रिसेप्शन में सिंगर तलविंदर भी पहुंचे। गौरतलब है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या तलविंदर और दिशा पटानी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को नूपुर और स्टेबिन की उदयपुर में हुई शादी के बाद साथ देखा गया था। इस बीच अब मंगलवार को तलविंदर रिसेप्शन में भी नजर आए। वह मौनी रॉय के साथ दिखे और दोनों के पीछे दिशा पटानी दिखाई दीं। उदयपुर में हुई स्टेबिन-नूपुर की शादी नूपुर और स्टेबिन ने हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। यह शादी रैफल्स होटल/फेयरमोंट पैलेस में हुई, जिसमें दो अलग-अलग संस्कृतियों की झलक देखने को मिली। 10 जनवरी 2026 को कपल ने पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की, जहां नूपुर सफेद गाउन और स्टेबिन सफेद सूट में नजर आए। इसके अगले दिन, 11 जनवरी को दोनों ने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। हिंदू रीति-रिवाजों वाली शादी में नूपुर ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया लाल-पीच लहंगा पहना, जबकि स्टेबिन बेज रंग की शेरवानी में दिखे थे। शादी में दिशा पाटनी, मौनी रॉय, बी प्राक और अन्य सेलेब शामिल हुए थे। देखिए नूपुर-स्टेबिन की शादी की तस्वीरें- नुपूर म्यूजिक वीडियो फिलहाल से एक्टिंग डेब्यू किया था नुपूर के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में बी प्राक के म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट अक्षय कुमार नजर आए थे। उसके बाद 2021 में दोनों का साथ में फिलहाल 2: मोहब्बत एल्बम आया था। बड़े पर्दे पर नुपूर ने तेलुगु फिल्म टाइगर नागेश्वर राव से डेब्यू किया। उसी साल हॉटस्टार पर उनका शो पॉप कौन? भी रिलीज हुआ था। अब साल 2026 में नुपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म नूरानी चेहरा से अपना डेब्यू करने वाली हैं। वहीं, स्टेबिन म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। म्यूजिक फील्ड में वह साल 2018 से एक्टिव हैं। उन्होंने थोड़ा थोड़ा प्यार, बारिश बन जाना, रुला के गया इश्क और मेरा महबूब जैसे गाने गाए हैं। साथ ही उन्होंने शिमला मिर्ची, सेल्फी और जर्सी जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं।
Click here to Read More
Previous Article
करण पर लगे आरोपों के बीच पत्नी की पहली पोस्ट:पलक औजला ने इंस्टाग्राम पर सिंगर के साथ तस्वीर शेयर की
Next Article
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को हाईकोर्ट से राहत:पासपोर्ट रिन्यू के लिए NOC मिलेगी,10 साल पीरियड बढ़ेगा; ट्रायल कोर्ट ने लगाई थी रोक

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment