Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

नई मोहब्बत, नया सफर: आज से शुरू हो रही है ‘माना के हम यार नहीं’ की कहानी!

8 months ago

स्टार प्लस ने हमेशा से एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी खास जगह बनाई है. सालों से इस चैनल ने ऐसे आइकॉनिक शोज दिए हैं, जिनके किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में ज़िंदा हैं. ‘कसौटी ज़िंदगी की’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘कहानी घर घर की’ जैसे शोज ने दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई और परिवारों का हिस्सा बन गए.

प्यार, ड्रामा और रियलिटी जैसे हर जॉनर में यादगार कहानियाँ देने वाला स्टार प्लस अब एक बार फिर अपनी उसी शानदार परंपरा को आगे बढ़ा रहा है. चैनल हमेशा से नए कॉन्सेप्ट और दमदार कहानियों के साथ दर्शकों को कुछ अलग दिखाने की कोशिश करता आया है.

‘माना के हम यार नहीं’
ऐसे में अब एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ नया और इमोशनल लेकर आ रहा है स्टार प्लस उसका नया शो ‘माना के हम यार नहीं’, जो आज से चैनल पर प्रसारित होने जा रहा है. यह शो रिश्तों की दोस्ती और प्यार के बीच के सफर को एक नए अंदाज में दिखाएगा.

शो की कहानी
‘माना के हम यार नहीं’ की कहानी मंजीत मक्कड़ (कृष्णा) और खुशी (दिव्या पाटिल) के इर्द-गिर्द घूमती है. मंजीत एक चालाक कॉनमैन है, जो पैसों के लिए किसी भी किरदार में आसानी से ढल जाता है, जबकि खुशी एक मेहनती लड़की है, जो कपड़े प्रेस करके अपनी रोज़ी-रोटी कमाती है.

किस्मत तब करवट लेती है जब एक कॉन्ट्रैक्ट मैरिज दोनों को जोड़ देती है. इसके बाद शुरू होती है एक ऐसी इमोशनल और ड्रामेटिक जर्नी, जिसमें ज़िंदगी के असली संघर्ष और दिल को छू जाने वाले रिश्तों की झलक देखने को मिलती है.

ये नई कहानी स्टार प्लस के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है, जो रोमांस और ड्रामा को एक ऐसे अंदाज में पेश करती है, जो दर्शकों को बांधे रखेगी. अपने अनोखे नैरेटिव स्टाइल और रियलिस्टिक कहानी कहने के तरीके के साथ, यह शो टीवी पर एक नई ताज़गी लेकर आया है.

ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि कृष्णा और खुशी की ये इमोशनल जर्नी कैसे आगे बढ़ती है और उनके रिश्ते कौन-कौन से मोड़ लेते हैं. देखिए ‘माना के हम यार नहीं’ आज से, हर सोमवार से रविवार शाम 7 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर.

Click here to Read More
Previous Article
'एक दीवाने की दीवानियत' के बाद हर्षवर्धन राणे के हाथ लगी मिलाप जवेरी की नई फिल्म, डायरेक्टर ने खुद किया खुलासा
Next Article
जय भानुशाली के साथ जापान में हैं तारा, लखनऊ में बैठी माही विज को सता रही बेटी की याद

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment