Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

नई हुंडई वरना लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹10.98 लाख:7 एयरबैग्स और डैशकैम वाली सेगमेंट की पहली सेडान; डिजाइन-सेफ्टी में 25 बड़े बदलाव

2 months ago

हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर सेडान 'वरना' का नया मॉडल आज 9 मार्च को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.98 लाख है। कंपनी ने इस लग्जरी सेडान में डिजाइन, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी से जुड़े 25 से ज्यादा बड़े बदलाव किए हैं। डिजाइन: ब्लैक क्रोम ग्रिल और नए अलॉय व्हील्स से मिला स्पोर्टी लुक नई वरना के एक्सटीरियर में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें अब ब्लैक क्रोम रेडिएटर ग्रिल, डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और नए डिजाइन के फ्रंट और रियर बंपर दिए गए हैं। कार को स्पोर्टी लुक देने के लिए 16-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं। हुंडई ने दो नए कलर ऑप्शन भी पेश किए हैं- क्लासी ब्लू और टाइटन ग्रे मैट। इनके साथ स्टारी नाइट, टाइटेनियम ब्लैक, टाइटन ग्रे, एटलस व्हाइट और ब्लैक रूफ के साथ एटलस वाइट (डुअल टोन) जैसे पुराने शेड्स भी मिलेंगे। कार की लंबाई 4,565mm है। इंटीरियर: प्रीमियम टच और सेगमेंट में पहली बार 'वॉक-इन डिवाइस' कार का केबिन अब पहले से ज्यादा प्रीमियम है। इसमें D-कट स्टीयरिंग व्हील और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री है। ड्राइवर की सीट 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और मेमोरी फंक्शन के साथ आती है। फ्रंट पैसेंजर सीट में 4-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट के साथ सेगमेंट में पहली बार 'इलेक्ट्रिक वॉक-इन डिवाइस' दिया गया है। पिछली खिड़की के लिए सनशेड और स्मार्ट ट्रंक जैसे फीचर्स भी हैं। इंजन और पावर: दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस के साथ मिलेगी ड्राइविंग के अन्य फीचर्स में पैडल शिफ्टर्स, ड्राइव मोड्स (नॉर्मल, इको और स्पोर्ट) और माइलेज सुधारने के लिए आइडल स्टॉप एंड गो (ISG) टेक्नोलॉजी शामिल है। सेफ्टी: 7 एयरबैग्स और लेवल-2 ADAS से लैस हुंडई ने सेफ्टी पर काफी जोर दिया है। नई वरना में 75 से ज्यादा एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें से 35 फीचर्स स्टैंडर्ड (सभी वेरिएंट्स में) हैं। एक्सपर्ट टिप: किसे कौन सा मॉडल खरीदना चाहिए?
Click here to Read More
Previous Article
आइटेल का सस्ता स्मार्टफोन जेनो 100 भारत में लॉन्च:मिलिट्री-ग्रेड के साथ 5000mAh बैटरी, बिना नेटवर्क कॉल कर सकेंगे
Next Article
महिंद्रा BE 6 का बैटमैन एडिशन रिलॉन्च, कीमत ₹28.49 लाख:इलेक्ट्रिक SUV में गोल्डन फिनिश के साथ डार्क नाइट थीम, फुल चार्ज पर 682km चलेगी

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment