Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

नई डुकाटी मॉन्स्टर V2 भारत में लॉन्च:सुपरबाइक में 111hp पावर वाला 890cc का नया V-ट्विन इंजन, ₹13.99 लाख शुरुआती कीमत

3 days ago

डुकाटी इंडिया ने भारत में अपनी पॉपुलर बाइक मॉन्स्टर और मॉन्स्टर+ का नया 'V2' मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई मॉन्स्टर V2 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख रखी है, जो पुराने मॉडल से करीब ₹15,000 ज्यादा है। इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसका नया 890cc V-ट्विन इंजन और नया मोनोकोक चेसिस है, जिसकी वजह से बाइक का वजन पहले से 5kg कम हो गया है। कंपनी ने इसकी बुकिंग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दी है। डिजाइन: मस्कुलर टैंक और नया लुक नई डुकाटी मॉन्स्टर V2 के डिजाइन में कंपनी की लीगेसी की झलक मिलती है। इसमें 14-लीटर का मस्कुलर फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक दो वैरिएंट्स- मॉन्सटर और मॉन्सटर + में अवेलेबल है। दोनों ही मॉडल तीन आकर्षक कलर ऑप्शंस में आते हैं- डुकाटी रेड, आइसबर्ग वाइट, और स्पोर्ट लाइवेरी। हार्डवेयर और डायमेंशन: 5kg हल्की और कम सीट हाइट कंपनी ने इसमें पुराने एल्युमिनियम फ्रेम को हटाकर नया हल्का मोनोकोक चेसिस लगाया है, जिससे बाइक का वजन 5kg कम हो गया है। परफॉरमेंस: 111hp की पावर वाला 890cc V-ट्विन इंजन नई मॉन्स्टर V2 में कंपनी ने 890cc का नया V-ट्विन इंजन दिया है। यह वही इंजन है जो आपको डुकाटी की मल्टीस्ट्राडा V2, पेनीगिले V2 और स्ट्रीटफाइटर V2 जैसी महंगी बाइक्स में मिलता है। स्मार्ट और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स फीचर्स डुकाटी मॉन्स्टर V2 में सेफ्टी और कम्फर्ट के लिए कई एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स दिए गए हैं: कंपनी इस बाइक पर 2 साल की अनलिमिटेड माइलेज के साथ स्टैंडर्ड वारंटी भी दे रही है।
Click here to Read More
Previous Article
हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख ने क्या कन्फर्म किया रिलेशनशिप:पुणे रिसोर्ट में साथ समय बिताया, तस्वीरों के बैकग्राउंड से खुलासा; 2022 में लिया आमिर अली से तलाक
Next Article
हाइब्रिड-EV कारें 1 अप्रैल 2027 से सस्ती होंगी:पेट्रोल-डीजल गाड़ियां महंगी मिलेंगी, ज्यादा प्रदूषण वाली कारों पर लगेगा जुर्माना; नई पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment