Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

नेहा धूपिया ने पैपराजी पर भड़कते हुए चेतावनी दी:गलत एंगल से वीडियो लेने पर कहा- बंद करो ये सब, एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हुआ था

1 week ago

गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई हैं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी। सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’ आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम लोगों का काम नहीं है ये। हम बाहर आते हैं, तो आप लोग वहां ये सब करते हैं, बैग उठाकर, बुक उठाकर, पीछे से चलते हुए, ये सब नहीं चलेगा अभी। बंद करो ये सब। बहुत इज्जत से आप लोगों से बात करते हैं, ये सब मत करो। मत करो, बिल्कुल ये सब मत करो।’ बता दें कि कुछ समय पहले ही नेहा धूपिया का सोनाक्षी सिन्हा और जहीर के साथ रनिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके बैक शॉट का इस्तेमाल हुआ था। मलाइका अरोड़ा ने लगाई थी पैपराजी की क्लास कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करती दिखी थीं। दरअसल, एक इवेंट के बाद मलाइका एक शख्स से बात कर रही थीं, लेकिन पैपराजी प्राइवेसी देने के बजाए लगातार उनका वीडियो ले रहे थे। ये देख एक्ट्रेस भड़क गईं और कहा- इधर ही आ जाओ। इन एक्ट्रेसेस ने भी गलत एंगल लिए जाने पर जाहिर की थी नाराजगी जान्हवी कपूर ने कहा- गलत एंगल को कवर बनाते हैं जान्हवी कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में गलत एंगल से वीडियो बनाए जाने पर कहा था, 'पैपराजियों को एक्ट्रेसेस की प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए, कुछ पैपराजी ऐसा करते हैं लेकिन कुछ ऐसा नहीं करते हैं। कुछ नॉर्मल वीडियो में भी गलत एंगल से खींची गई फोटो का कवर लगा देते हैं और उसे सेंसेशनल बना देते हैं, खासकर ऐसा तब होता है जब वो वीडियो किसी एक्ट्रेस का हो।' नेहा शर्मा बोलीं- ये गलत और चिंताजनक है नेहा शर्मा ने भी गलत एंगल से फोटो खींचे जाने पर पैपराजियों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा, 'कुछ ऐसे दिन आते हैं जब आप नहीं चाहते कि कोई आपको देखे। आप ब्रेक लेना चाहते हैं जो कि मैंने पिछले दिनों किया। जहां तक गलत एंगल से फोटो लिए जाने की बात है तो यह काफी गलत और चिंताजनक है। इससे एक महिला होने के नाते आप ये फ्रीडम खो देते हो कि आप कैसे कपड़े पहनना चाहते हो। अगर आप पब्लिक फिगर हो तो आपको बेहद केयरफुल रहना पड़ता है क्योंकि कई बार चीजें हाथ से निकल जाती हैं।' मोना सिंह बोलीं- ये बेहद डिस्टर्बिंग है मोना सिंह ने पैपराजी पर भड़कते हुए कहा था, 'पैपराजी महिलाओं के शरीर पर गलत जगह फोकस करते हैं जो बेहद डिस्टर्बिंग है। क्या वे किसी मेल एक्टर की इस तरह गलत एंगल से फोटो लेते हैं? नहीं न लेकिन हर महिला के साथ वो ऐसा ही करते हैं।' आगे उन्होंने कहा, 'जब भी किसी इवेंट या फंक्शन में जाओ तो बाद में फिर खुद के इस तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। मुझे लगता है कि हर महिला को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। पैपराजी जो कर रहे हैं, वो कूल नहीं है। ऐसा लगता है कि बस वो किसी वार्डरोब मालफंक्शन की ताक में रहते हैं।
Click here to Read More
Previous Article
माफी मांगने के लिए पैरों पर गिर गई थीं कश्मीरा:सुनीता आहूजा सुलह पर बोलीं- रो-रोकर माफी मांगी, कृष्णा बोले- हमारे बारे में बातें हो रही हैं
Next Article
ईशा सिंह 'जूही मुई' में ऑटिस्टिक किरदार निभा रहीं:प्रियंका चोपड़ा के 'बर्फी' वाले किरदार से तुलना पर बोलीं- वो मेरा ड्रीम रोल था

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment