Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

नागपुर के विक्रम और अंजिक्य बने मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 के विनर, जानें- ट्रॉफी के साथ कितनी मिली प्राइज मनी?

2 months ago

पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो मास्टरशेफ इंडिया का सीजन 9 आखिरकार खत्म हो गया है. कई हफ्तों तक चले इस मुकाबले के बाद अब शो को उसके विजेता मिल चुके हैं. इस बार शो में दो भाई यानी विक्रम गंधे और अजिंक्य गंधे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीजन के ट्रॉफी को अपने नाम किया है. ग्रैंड फिनाले में अपने बेहतरीन कुकिंग से दोनों भाइयों ने जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया है. 

विक्रम और अजिंक्य ने की कड़ी मेहनत 

सीजन के शुरुआत से लेकर अंत तक विक्रम और अजिंक्य का सफर बहुत रोमांचक रहा. दोनों ने खाने में महाराष्ट्र की पारंपरिक शैली को बहुत खूबसूरती से पेश किया. साधारण खाने को भी उन्होंने इस अंदाज में परोसा कि सभी जज बहुत इंप्रेस हो गए. उनकी मेहनत और क्रिएटिविटी ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. ग्रैंड फिनाले में जब विजेता के नाम का ऐलान हुआ, तो विक्रम और अजिंक्य ने ट्रॉफी के साथ गोल्डन शेफ कोट भी अपने नाम किया. इसके साथ ही उन्हें 25 लाख रुपये का इनाम भी मिला. उनकी इस जीत से उनके शहर नागपुर में खुशी का माहौल है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

नितिन गडकरी ने दी बधाई 

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी सोशल मीडिया पर दोनों भाइयों को बधाई दी. उन्होंने इसे नागपुर के लिए गर्व का पल बताया. उनकी इस सराहना के बाद शहर में लोगों के बीच और भी उत्साह देखने को मिला. इस सीजन में पहली बार 'जोड़ी' फॉर्मेट रखा गया, जिसने शो को और भी दिलचस्प बना दिया. शो को मशहूर शेफ विकास खन्ना, रणवीर बरार और कुणाल कपूर जज कर रहे थे. तीनों जजों ने विजेता जोड़ी की खूब तारीफ की और कहा कि विक्रम और अजिंक्य ने हर चुनौती में बेहतरीन प्रदर्शन किया और हर डिश में अपनी मेहनत और जुनून दिखाया. ग्रैंड फिनाले एपिसोड में दर्शकों को एक खास सरप्राइज भी मिला, जब मशहूर शेफ संजीव कपूर भी शो में नजर आए. उनकी मौजूदगी ने फिनाले को और भी खास बना दिया. 

Click here to Read More
Previous Article
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs
Next Article
पति से अलग रहती है दिव्या अग्रवाल, कहा- वो अपने पैरेंट्स के साथ …

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment