Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

ना तेरी शक्ल बढ़िया है ना टैलेंट... शाहरुख खान पर शख्स ने कसा तंज, किंग खान ने दिया ये जवाब

7 months ago

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हमेशा से लोगों के दिलों पर राज करते हुए आ रहे हैं. वो रोमांस के किंग हैं और एक्शन से सभी लोगों का दिल जीतते हैं. शाहरुख अपनी एक्टिंग के साथ जवाब देने के लिए भी फेमस हैं. वो सवालों के जवाब इस तरह से देते हैं कि कई लोगों का मुंह बंद हो जाता है. गुरुवार को शाहरुख ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत की. एक यूजर ने शाहरुख पर इस दौरान तंज कसा. जिसका किंग खान ने ऐसा जवाब दिया है कि सबकी बोलती बंद हो गई.

शाहरुख खान को जब मौका मिलता है वो अपने फैंस से सोशल मीडिया पर बात करते हैं. वो उनके कई सवालों के जवाब भी देते हैं. जिसमें पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही शामिल होते हैं. इस दौरान जरुर कुछ लोग ऐसे आते हैं जो बदतमीजी किए बिना बनीं मानते हैं. कुछ लोग किंग खान को ट्रोल करने की कोशिश करते हैं मगर वो ऐसा कर नहीं पाते हैं.

शाहरुख खान ने दिया करारा जवाब

शाहरुख खान को ट्रोल करने के लिए एक यूजर ने लिखा- 'भाई ये बता तुम में कोई टैलेंट नहीं ना तेरी सकल बढ़िया है फिर तू स्टार कैसे बन गया। तुझसे बढ़िया तो मेरी सकल मुझे कोई पहचानता तक नहीं.' इस यूजर को जवाब देते हुए शाहरुख ने लिखा- भाई शकल तो ठीक है,अक़्ल का नहीं बोला तुमने!!! वो है या??? शाहरुख खान का ये रिप्लाई खूब वायरल हो रहा है. ये जवाब उन लोगों के लिए था जो उन्हें हमेशा ट्रोल करने की कोशिश करते हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही किंग में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन लीड रोल में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: Friday OTT Release: फ्राइडे को ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका, रिलीज हुईं 'कांतारा चैप्टर 1' से 'बागी 4' तक, इस वीकेंड पर मजा आ जाएगा

Click here to Read More
Previous Article
फैंस ने की द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के सेकंड पार्ट की डिमांड, शाहरुख बोले- बच्चों को ये बताना बहुत मुश्किल है कि उन्हें क्या करना चाहिए...
Next Article
यश की 'टॉक्सिक' से रणबीर कपूर की 'लव एंड वॉर' का नहीं होगा क्लैश, पोस्टपोन हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment