Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    newshunt
    newshunt

    Myrmecophobia: किन लोगों को चींटियों से लगता है डर, किस विटामिन की कमी से होता है ऐसा?

    3 months ago

    Fear of Ants: कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें कई चीजों से डर लगता है. जैसे कि कुछ लोगों को छिपकली से, किसी को सांप से, किसी को अन्य चीजों से डर लगता है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ लोगों को चींटियों से भी डर लगता है? सुनने में यह थोड़ा अजीब और फिल्मों की कहानियों जैसा लगता है कि लोगों को चींटियों से डर लगता है, लेकिन यह बात सच है कि कुछ लोगों को चींटियों से डर लगता है और इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि यह है कि उनके शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी होती है. चलिए, आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

    क्या है मामला?

    दरअसल, तेलंगाना के संगारेड्डी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई थी, जहां 25 साल की महिला ने चींटियों के डर से सुसाइड कर लिया. यह घटना 4 नवंबर को घटित हुई. पुलिस के अनुसार, महिला बचपन से ही चींटियों से डरती थी. इसको लेकर उसके पैतृक गांव में उसकी काउंसलिंग भी हो चुकी थी. महिला ने सुसाइड से पहले एक लेटर भी लिखा, जिसमें उसने लिखा कि 'मैं माफी चाहती हूं कि मैं इन चींटियों के साथ नहीं रह सकती. बेटी का ख्याल रखना. सावधान रहना."

    क्यों लगता है चींटियों से डर?

    इस तरह की बीमारी को मायरमेकोफोबिया कहा जाता है. यह एक तरह का स्पेसिफिक फोबिया है, जिसमें व्यक्ति को चींटियों से अत्यधिक डर या घबराहट महसूस होती है. यह डर इतना ज्यादा होता है कि व्यक्ति चींटियों के बारे में सोचकर भी बेचैन हो जाता है. कुछ मामलों में तो लोग चींटियों के आसपास जाने से बचते हैं, बाहर खाना खाने या बाग-बगीचे जाने से भी डरते हैं. जिन लोगों को चींटियों से डर लगता है, उनमें कई शारीरिक और मानसिक लक्षण दिखाई देते हैं, जैसे कि दिल की धड़कन तेज होना, पसीना आना या कांपना, और चींटियों से जुड़ी जगहों या चीजों से दूर भागना.

    किस विटामिन की कमी से होता है यह?

    इसको लेकर अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं है कि यह किस विटामिन्स के चलते होता है, लेकिन कई जगह इस बात का उल्लेख किया गया है कि यह विटामिन B12 की कमी के चलते हो सकता है. विटामिन B12 नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है. इसकी कमी से व्यक्ति को थकान, कमजोरी, भूलने की बीमारी और डर जैसी मानसिक समस्याएं हो सकती हैं. जब नर्वस सिस्टम कमजोर हो जाता है, तो छोटी-छोटी चीजें भी डर का कारण बन सकती हैं.

    ये भी पढ़ें: Prevent Heart Attack: भारत में इन 4 वजहों से 99 पर्सेंट लोगों को पड़ता है हार्ट अटैक, जानें खतरा पहचानने और बचने के तरीके

    Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

    Click here to Read More
    Previous Article
    शादी सीजन से पहले सोने की कीमतों में हल्की तेजी, जानें 7 नवंबर को आपके शहर का ताजा रेट
    Next Article
    सर्दियों में बढ़ रहे यूरिक एसिड का कैसे रखें ध्यान? ये हेल्दी हैबिट्स करेंगी आपकी मदद

    Related जीवन शैली Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment