Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Monsoon Makeup Tips: बारिश के मौसम में भी नहीं खराब होगा मेकअप, ये स्टेप जरूर रखें याद

1 week ago

Monsoon Makeup Tips: बारिश के मौसम में बढ़ी हुई नमी और उमस का असर हमारी त्वचा पर भी देखने को मिलता है. बारिश के मौसम के दौरान उमस के कारण ज्यादा पसीना आने लगता है, जिससे चेहरे की त्वचा चिपचिपी और ऑयली हो जाती है. कई बार त्वचा रुखी भी नज़र आने लगती है. ऐसे मौसम में मेकअप को लंबे समय तक फ्रेश रखना थोडा मुश्किल हो जाता है.

नमी के कारण मेकअप जल्दी फैलने और पैची दिखने लगता है और ज्यादा देर तक नहीं टिकता. ऐसे में बारिश के मौसम में मेकअप करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं मानसून में मेकअप करने के कुछ आसान टिप्स, जिनकी मदद से मेकअप को लंबे समय तक रखने में मदद मिल सकती है.

मेकअप से पहले त्वचा को करें तैयार 

बारिश के मौसम में मेकअप करने से पहले चेहरे को हल्के फेसवॉश से साफ करें, जिससे पसीना, धूल और अतिरिक्त ऑयल हट जाए. इसके बाद स्किन टाइप के अनुसार हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं और दिन में मेकअप कर रही हैं तो सनस्क्रीन भी लगाएं. कुछ देर बाद अपनी स्किन के अनुसार प्राइमर लगाएं. ऑयली स्किन के लिए मैटिफाइंग और ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग प्राइमर चुना जा सकता है. इससे मेकअप के लिए एक स्मूद बेस तैयार होगा.

 हल्का और वाटरप्रूफ मेकअप चुनें 

मानसून में फाउंडेशन की मोटी परत लगाने से बचें, क्योंकि उमस और पसीने के कारण यह जल्दी पैची हो सकता है. हल्का फाउंडेशन, BB क्रीम या टिंटेड मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें और जरूरत वाली जगह पर ही कंसीलर लगाएं. आंखों के लिए वाटरप्रूफ या वॉटर-रेजिस्टेंट मस्कारा और आईलाइनर चुनें, ताकि बारिश में मेकअप फैलने की संभावना कम रहे.

यह भी पढ़े : पहले क्रीम लगाएं या सनस्क्रीन, क्या है सही तरीका?

पाउडर से मेकअप को करें सेट

मेकअप के बाद हल्के ट्रांसलूसेंट पाउडर की मदद से इसे सेट करें. खासकर माथे, नाक और ठुड्डी जैसे टी-जोन पर पाउडर लगाने से अतिरिक्त ऑयल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. मानसून में बहुत ज्यादा क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट लगाने के बजाय पाउडर ब्लश और पाउडर आईशैडो जैसे विकल्प इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इससे मेकअप हल्का रहेगा और जल्दी फैलने की संभावना कम होगी.

पसीना आने पर मेकअप को न रगड़ें

उमस में पसीना आना आम है, लेकिन चेहरे को बार-बार हाथ से रगड़ने पर मेकअप जल्दी खराब हो सकता है. इसके बजाय टिश्यू या ब्लॉटिंग पेपर से हल्के हाथों से अतिरिक्त पसीना और ऑयल हटाएं. बाहर जाते समय बैग में टिश्यू, ब्लॉटिंग पेपर और कॉम्पैक्ट पाउडर जरूर रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से टचअप किया जा सके. आखिर में सेटिंग स्प्रे लगाने से भी मेकअप को लंबे समय तक सेट रखने में मदद मिल सकती है.

रात में मेकअप अच्छी तरह साफ करें

दिनभर मेकअप करने के बाद इसे हटाना बिल्कुल न भूलें. सबसे पहले मेकअप रिमूवर या माइसेलर वॉटर से मेकअप साफ करें और फिर हल्के फेसवॉश से चेहरा धो लें. इसके बाद त्वचा के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं. मेकअप लगाकर सोने से त्वचा पर गंदगी और प्रोडक्ट जमा हो सकते हैं, इसलिए रात में चेहरा साफ करके सोना जरूरी है.

यह भी पढ़े : तेज धूप में स्किन हो गई है टैन? घर पर बना ये फेस पैक करेगा हीलिंग में मदद

Click here to Read More
Previous Article
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Next Article
Sweat Smell From Bedsheets: क्या आपकी बेडशीट से भी आती है सीलन और पसीने की बदबू? ऐसे करें दूर

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment