Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

म्यूजिक कंपनी के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग:करनाल में 2 बाइकों पर आए बदमाशों ने किए 40 राउंड फायर; गैंगस्टर दीपक नांदल से विवाद का दावा

7 months ago

हरियाणा के करनाल में बुधवार सुबह बाइक सवार 4 बदमाशों ने म्यूजिक कंपनी के ऑफिस पर ताबड़तोड़ 40 राउंड फायरिंग फायरिंग की। इसके बाद बदमाश 2 बाइकों पर फरार हो गए। घटना सुबह 5 बजे की है। गोलियां बिल्डिंग की दीवार और शीशों पर जाकर लगीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि करीब 25 से 30 राउंड फायरिंग की गई है। शिकायतकर्ता ने किसी भी फिरौती की कॉल या किसी से विवाद की बात से इनकार किया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि विवाद गैंगस्टर दीपक नांदल के साथ किसी एग्रीमेंट से जुड़ा है। हालांकि दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता। दीपक नांदल वही है, जिसने हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग और दिल्ली के फाइनेंसर रोहित शौकीन की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। कथित एग्रीमेंट को लेकर करनाल के SP गंगाराम पूनिया का कहना है कि हम उस पोस्ट की जांच करा रहे हैं। शिकायतकर्ता से भी इस बारे में पूछताछ की जाएगी। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फायरिंग के बाद के PHOTOS अल्फा सिटी में खोला हुआ है ऑफिस म्यूजिक कंपनी के मालिक का नाम सिमरनजीत सिंह ने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर कहा कि मैं अल्फा सिटी करनाल का रहने वाला हूं। मैंने यूनिसिस इन्फोसॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी खोली हुई है। बुधवार सुबह साढ़े 4 बजे मेरे पास आफिस से एक सिक्योरिटी गार्ड सतविंद्र का फोन आया। उसने बताया कि 2 बाइकों पर आए 4 नकाबपोश युवकों ने ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। तुरंत SP गंगाराम पूनिया, DSP राजीव, सदर थाना प्रभारी तरसेम सिंह समेत फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची। पुलिस टीम को मौके से गोलियों के कई खोल बरामद हुए हैं। अल्फा सिटी के गेटों पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात अल्फा सिटी के एंट्री और एग्जिट गेट पर हर समय सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं। यह सोसाइटी बलड़ी गांव से सटी हुई है, लेकिन गांव की तरफ कोई चारदीवारी नहीं है। ऐसे में बदमाशों के लिए बलड़ी की तरफ से आना आसान था। उन्होंने यहीं से एंट्री की, फायरिंग की और फरार हो गए। अब 3 पॉइंट्स में जानिए कथित पोस्ट में क्या... 1. 3.5 करोड़ का एग्रीमेंट सामने आया म्यूजिक कंपनी के ऑफिस पर फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक एग्रीमेंट की पोस्ट सामने आई है। इस पोस्ट का फायरिंग से क्या कनेक्शन है, पता नहीं चल पाया है और न ही दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि करता है। कथित एग्रीमेंट में 3.5 करोड़ के एग्रीमेंट का जिक्र है। जिसमें 5 अक्टूबर 2022 को करनाल के दीपक नांदल ने मोहाली के फतेह सिंह चहल के साथ दो क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स में एग्रीमेंट किया था। 2. प्रोडक्शन पर पैसा लगाया कथित एग्रीमेंट के मुताबिक, सभी प्रोजेक्ट्स को 31 मार्च 2025 तक पूरा करना जरूरी है। साथ ही, उस तारीख तक दोनों पक्षों को मुनाफे का बंटवारा भी करना होगा। दोनों पार्टियां पहले से एक-दूसरे को जानती हैं। फतेह सिंह चहल फिल्म बनाने का काम करते हैं, और यह निवेश उन्हीं के प्रोडक्शन के कामों में लगाया गया है। 3. 31 मार्च 2025 तक एग्रीमेंट एग्रीमेंट में यह साफ तौर पर तय किया गया था कि सभी प्रोजेक्ट्स 31 मार्च 2025 तक पूरे हो जाने चाहिए। अगर क्रिएटिव या टेक्निकल तौर पर ज़रूरत हो तो प्रोजेक्ट्स को इससे पहले भी पूरा किया जा सकता है। प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के बाद, फतेह सिंह चहल को 31 मार्च 2025 तक दीपक नांदल के साथ मुनाफे को बांटना होगा। समझौते के मुताबिक, सभी अधिकार फतेह सिंह चहल के पास रहेंगे। SP बोले- 4 टीमें जांच कर रहीं करनाल के SP गंगाराम पूनिया ने बताया कि डायल 112 पर फायरिंग की सूचना मिली थी। शिकायत के आधार पर सदर थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2 बाइकों पर 4 युवक थे और CIA की 4 टीमें जांच कर रही हैं। CCTV कैमरे और अन्य सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता ने पहले किसी भी तरह की धमकी या विवाद से इनकार किया है।
Click here to Read More
Previous Article
'कल्कि 2898 एडी' के OTT क्रेडिट्स से दीपिका नाम हटा:फैंस में नाराजगी, फिल्म के मेकर्स पर गैर जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप
Next Article
माही विज ने तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी:इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया – फेक खबरें मत फैलाओ, मैं लीगल एक्शन लूंगी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment