Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

मोटोरोला एज 70 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत ₹38,999 से शुरू:डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर वाला पहला फोन; 6500mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा

2 months ago

टेक कंपनी मोटोरोला ने आज 22 अप्रैल को भारत में अपनी प्रीमियम 'एज सीरीज' में नया स्मार्टफोन मोटोरोला एज 70 प्रो लॉन्च किया है। इस सीरीज का यह तीसरा मॉडल है, इससे पहले कंपनी एज 70 और एज 70 फ्यूजन पेश कर चुकी है। मोटोरोला का नया फोन मीडियाटेक के लेटेस्ट डायमेंसिटी 8500 एक्स्ट्रीम प्रोसेसर के साथ आने वाला भारत में पहला स्मार्टफोन है। फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 6500mAh की बैटरी दी गई है। मोटोरोला एज 70 प्रो को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 38,999 रुपए है। फोन की सेल 29 अप्रैल से शुरू होगी। फोन पेनटोन टी, पेनटोन लिली वाइट और पेनटोन टाइटन कलर में अवेलेबल होगा। डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी: मिलिट्री ग्रेड मजबूती और स्लिम बॉडी मोटोरोला ने इस फोन के डिजाइन और मजबूती पर काफी काम किया है। स्पेसिफिकेशन्स डिस्प्ले: 144Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस फोन में 6.8-इंच की 1.5K Extreme AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। गेमिंग और आउटडोर विजिबिलिटी के लिए इसमें 5200nits की पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्क्रीन में 'Water Touch' फीचर है, जिससे गीले हाथों से भी फोन चलाया जा सकता है। कैमरा: सेल्फी के लिए भी 50MP सेंसर फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर तीन कैमरे दिए गए हैं: परफॉर्मेंस: देश का पहला डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर मोटोरोला ऐज 70 प्रो मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम चिपसेट पर काम करने वाला पहला फोन है। यह 4nm फेब्रिकेशन पर बना 8-कोर प्रोसेसर है, जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 3.4GHz है। फोन में गेमिंग के दौरान हीटिंग कम करने के लिए 4600mm² का वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर चलता है। बैटरी और चार्जिंग: 29 घंटे का वीडियो प्लेबैक इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह 29 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम देती है। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए बॉक्स में 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जर मिलता है। कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स फोन में वाईफाई 6E और ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट है। ऑडियो के लिए स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसके साथ 3 साल के OS अपग्रेड और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।
Click here to Read More
Previous Article
टेस्ला की भारत में सबसे लंबी SUV मॉडल YL लॉन्च:फुल सेल्फ ड्राइविंग मोड के साथ सिंगल चार्ज पर चलेगी 681km; कीमत ₹61.99 लाख
Next Article
जानबूझकर ‘स्लो’ किए जा रहे पुराने हैंडसेट, ताकि नए बिकें:यूरोप में सख्ती, कंपनियों को 7 साल तक सुनिश्चित करनी होगी स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment