Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा जल्द लॉन्च हो सकता है:स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट और 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद; ₹65,000-70,000 रेंज में लॉन्च

6 months ago

मोटोरोला अपनी एज 70 सीरीज को और बढ़ाने जा रही है। कंपनी का नया फ्लैगशिप मॉडल एज 70 अल्ट्रा जल्द लॉन्च हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मार्टफोन में क्वालकॉम का नया स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर और 1.5K OLED डिस्प्ले होगा। टिप्स्टर के मुताबिक, ये फोन एज 50 अल्ट्रा से परफॉर्मेंस में ज्यादा बेहतर और और प्रीमियम फीचर्स से लैस होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉरम X पर टिप्स्टर अनविन ने लीक शेयर की है। उनके मुताबिक, एज 70 अल्ट्रा में 1.5K OLED डिस्प्ले होगा, जो शार्प विजुअल्स और वाइब्रेंट कलर्स देगा। इसके अंदर स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 SoC चिपसेट होगा, जिसका अनाउंसमेंट इस महीने के अंत में क्वालकॉम कर सकता है। टिप्स्टर ने ये भी कहा कि फोन का डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुए एज 70 जैसा स्लिम और लाइटवेट रहेगा, जो सिर्फ 5.99mm मोटा है। साथ ही, इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा, जो एडवांस्ड फोटोग्राफी के लिए फोकस करेगा। एज 70 अल्ट्रा की एक्सपेक्टेड स्पेसफिकेशन भारत में ₹65,000-70,000 रेंज में लॉन्च हो सकता है स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 के साथ एज 70 अल्ट्रा गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स में मजबूत होगा। पेरिस्कोप कैमरा से जूम क्वालिटी बेहतर होगी, जो फोटोग्राफी लवर्स को अट्रैक्ट करेगा। मोटोरोला का फोकस स्लिम डिजाइन पर है, जो मार्केट में अलग पहचान देगा। कंपनी ने स्मार्टफोन को लेकर अभी कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया है। एज 70 अल्ट्रा भारत में ₹65,000-70,000 रेंज में लॉन्च हो सकता है, जो सैमसंग और वनप्लस जैसे ब्रांड्स से मुकाबला करेगा। मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा एज 50 अल्ट्रा का सक्सेसर होगा। कंपनी ने जून 2024 में इस स्मार्टफोन को ₹59,999 रुपए में लॉन्च किया था। इसके भी स्पेसिफिकेशन देख लीजिए।
Click here to Read More
Previous Article
ई-कॉमर्स पर मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स आसानी से ढूंढ सकेंगे:'कंट्री ऑफ ओरिजिन' के लिए अलग से फिल्टर लगेगा, कंज्यूमर मिनिस्ट्री ने नियम ड्राफ्ट किया
Next Article
ऑस्ट्रेलिया में 16 से कम उम्र वालों का सोशल-मीडिया बैन:10 दिसंबर से फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं बना पाएंगे; कंपनियों पर ₹400 करोड़ तक जुर्माना होगा

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment