Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

मस्क ने रोबोट के साथ डांस किया VIDEO:रोबोट आर्मी बनाएंगे, इससे गरीबी मिटाने का दावा; 1 ट्रिलियन डॉलर वेतन पैकेज मंजूर

6 months ago

टेस्ला के शेयरधारकों ने सीईओ इलॉन मस्क के लिए अब तक का सबसे बड़ा वेतन पैकेज शर्तों के साथ मंजूर कर दिया है। यह पैकेज 1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग ₹83 लाख करोड़) का है। वोटिंग में 75% से ज्यादा शेयरधारकों ने हां कहा, जिसमें मस्क के 15% शेयर्स शामिल नहीं थे। ये पैकेज अब उन्हें दुनिया का पहला ट्रिलियनेयर बना सकता है। वेतन पैकेज मंजूर होने के बाद मस्क ने शेयरधारकों को धन्यवाद दिया और स्टेज पर डांस भी किया। उन्होंने कहा, "ये टेस्ला का नया चैप्टर नहीं, बल्कि नई बुक है। इलॉन मस्क को मिला ट्रिलियन डॉलर का पैकेज उन्हें 2018 में मिले 56 बिलियन डॉलर के पैकेज से करीब 16 गुना ज्यादा है। नया पैकेज 10 साल के लिए है। सेलफोन से बड़ा प्रोडक्ट होगा ऑप्टिमस रोबोट रोबोट्स पर बात करते हुए मस्क ने कहा, "ये सबसे बड़ा प्रोडक्ट होगा, सेल फोन्स से भी बड़ा... हर इंसान को अपना पर्सनल रोबोट चाहिए होगा।" ऑप्टिमस टेस्ला का ह्यूमनॉइड रोबोट है, जो 2021 में अनाउंस हुआ और 2022 में पहला प्रोटोटाइप दिखाया गया। इसका मकसद फैक्ट्री वर्क, घरेलू काम या वो जॉब्स करना है जो इंसान नहीं करना चाहते। टेस्ला का फोकस अब रोबोट और ऑटोनॉमस कार्स पर ही है। ऑप्टिमस रोबोट से गरीबी मिटाने का दावा किया था बीते दिनों उन्होंने टेस्ला के तिमाही नतीजों की घोषणा के दौरान उनके ऑप्टिमस रोबोट की मदद से गरीबी मिटाने का दावा किया। उन्होंने कहा- ये गरीबी को खत्म करने और एडवांस्ड हेल्थकेयर को सबके लिए आसानी से उपलब्ध बनाने में बड़ा रोल निभा सकता है। रोबोट्स और ऑटोमेशन इंसानों के कंधों से मेहनत का बोझ हटा लेंगे, ताकि समाज हाई-वैल्यू वाले कामों पर ध्यान दे सके। मस्क ने कहा कि ऑप्टिमस एक दिन "कमाल का सर्जन" बन सकता है, और ये उनकी लॉन्ग-टर्म सोच का हिस्सा है। मस्क ने कहा भले ही ये दावे अभी सिर्फ कल्पना ही लगते हैं, लेकिन ये बातें दिखाती हैं कि टेस्ला इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बाद रोबोटिक्स को अपना अगला बड़ा प्रोडक्ट बना रही है। तीन बड़ी शर्तों को पूरा करने पर ही मिलेगा पैकेज ये 1 ट्रिलियन डॉलर का कंपनसेशन एग्रीमेंट 10 साल का प्लान है, जिसमें मस्क को 12 हिस्सों में स्टॉक ऑप्शन्स मिलेंगे। फुल पेमेंट पाने के लिए कुछ बेंचमार्क पूरे करने पड़ेंगे। टेस्ला की करंट वैल्यू 1.40 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 124 लाख करोड़ रुपए है। पैकेज के लिए 466% ग्रोथ की जरूरत है, जो एनवीडिया के $5 ट्रिलियन की रिकॉर्ड वैल्यू से भी आगे है। मस्क की कंपनी में होल्डिंग बढ़कर 29% हो सकती है मस्क पहले से ही दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं और ये प्लान पास होने से उनकी होल्डिंग 15% से बढ़कर 29% हो सकती है। मस्क को मिला ये पैकेज 2018 वाले प्लान जैसा है। इसमें मस्क को सैलरी की जगह कंपनी के 56 बिलियन डॉलर के शेयर्स मिले थे। इसमें भी उन्हें कुछ शर्तें पूरी करनी थी जिसके बाद ही ये शेयर्स दिए गए थे। हालांकि, 2018 में मस्क को मिले स्टॉक ऑप्शन्स बेस्ड 56 बिलियन डॉलर के पैकेज को डेलावेयर कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया था। शेयरहोल्डर्स का कहना है कि बोर्ड ने उन्हें डिटेल्स ठीक से नहीं बताईं थी। इसलिए वोटिंग फेयर नहीं हुई। टेस्ला अब कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील कर रही है। EV से शिफ्ट, रोबोटैक्सी और ह्यूमनॉइड रोबोट्स पर नजर टेसला अब EVs से ज्यादा सेल्फ-ड्राइविंग कार्स, रोबोटैक्सी और ह्यूमनॉइड रोबोट्स पर फोकस कर रही है। मस्क ने शेयरधारक मीटिंग में कहा कि रोबोट्स कार्स से ज्यादा इंपॉर्टेंट हैं। फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) सॉफ्टवेयर अभी ड्राइवर अटेंशन की जरूरत रखता है। रोबोट्स अभी डेवलपमेंट में हैं और बिक्री नहीं हो रही, तो टारगेट्स मिस होने पर मस्क को शेयर्स नहीं मिलेंगे। कंपनी चैलेंजेस के बावजूद ये पैकेज मोटिवेशन के तौर पर देखा जा रहा है। 1 ट्रिलियन डॉलर के पैकेज से मजबूत इन्फ्लुएंस चाहते हैं मस्क मस्क का कहना है कि पैकेज वेल्थ के लिए नहीं, बल्कि वोटिंग कंट्रोल के लिए है ताकि वो स्ट्रॉन्ग इन्फ्लुएंस रख सकें लेकिन फायर भी हो सकें अगर जरूरी हो। मस्क के समर्थक बोले- ये मोटिवेशन है, विरोधी बोले- वेल्थ कंसंट्रेशन टेस्ला के बोर्ड और कई इनवेस्टर्स, जैसे फ्लोरिडा का पब्लिक पेंशन फंड, इस प्लान को मस्क को मोटिवेट करने वाला बता रहे हैं। फंड ने फाइलिंग में कहा… लेकिन न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया के पेंशन फंड्स ने विरोध किया। नॉर्वे सोवरेन वेल्थ फंड ने कहा, "मस्क की वैल्यू क्रिएशन की तारीफ है, लेकिन अवॉर्ड का साइज, डाइल्यूशन और की पर्सन रिस्क चिंता की बात है। वहीं पोप लियो XIV ने कहा- मस्क का कंपेंसेशन वर्किंग पीपल और अमीरों के बीच गैप का सिंप्टम है। मस्क 500 बिलियन डॉलर नेटवर्थ वाले दुनिया के पहले बिजनेसमैन मस्क अक्टूबर की शुरुआत में ही 500 बिलियन डॉलर की संपत्ति का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने थे। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार 1 अक्टूबर को जब अमेरिकी मार्केट बंद हुआ, तब इलॉन मस्क की नेटवर्थ 500 बिलियन डॉलर (44.33 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गई थी। बीते 10 सालों में मस्क की नेटवर्थ 34 गुना बढ़ी है। मस्क ने टेस्ला, स्पेसएक्स और न्यूरालिंक जैसी कंपनियां बनाईं टेस्ला: टेस्ला की स्थापना 2003 में मार्टिन एबरहार्ड और मार्क टारपेनिंग ने की थी। इलॉन मस्क कंपनी के शुरुआती निवेशकों में से एक थे और फरवरी 2004 में उन्होंने टेस्ला में भारी निवेश किया। इसके बाद मस्क टेस्ला के चेयरमैन और फिर CEO बन गए। टेस्ला का मकसद इलेक्ट्रिक गाड़ियों को आम लोगों तक पहुंचाना और सस्टेनेबल एनर्जी को बढ़ावा देना था। स्पेसएक्स: स्पेसएक्स की शुरुआत इलॉन मस्क ने मार्च 2002 में की थी। उनका सपना स्पेस लॉन्च की लागत घटाना और मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाना था। स्पेसएक्स ने 2008 में पहला सफल रॉकेट (Falcon 1) लॉन्च किया और 2012 में इसका Dragon कैप्सूल इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से जुड़ा। न्यूरालिंक: न्यूरालिंक की स्थापना इलॉन मस्क ने 2016 में की थी। इस कंपनी का मकसद इंसानी दिमाग और कंप्यूटर को जोड़ने वाली ब्रेन-मशीन इंटरफेस तकनीक विकसित करना है। न्यूरालिंक का उद्देश्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का इलाज करना और भविष्य में इंसानों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ बेहतर तरीके से जोड़ना है। --------------------------------- बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें भारत के 1687 लोगों की नेटवर्थ ₹167 लाख करोड़, ये देश की GDP का आधा हुरुन इंडिया की भारत के सबसे अमीर हस्तियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी फैमिली टॉप पर है। उनकी नेटवर्थ 9.55 लाख करोड़ रुपए है। गौतम अडाणी और उनका परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर है। M3M हुरुन रिच लिस्ट 2025 में 1,687 व्यक्तियों को शामिल किया गया। पूरी खबर पढ़ें
Click here to Read More
Previous Article
हीरो एक्सट्रीम 125R प्रीमियम कंप्यूटर बाइक लॉन्च:डुअल चैनल ABS और क्रूज कंट्रोल वाली भारत में पहली 125CC मोटरसाइकिल, कीमत ₹1.04 लाख
Next Article
Orelsan et Mbappé, le clash autour du Stade Malherbe Caen que personne n'attendait

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment