Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

मार्वल के 'कैप्टन अमेरिका' बने पिता:क्रिस इवांस की पत्नी अल्बा बैप्टिस्टा ने बेटी को दिया जन्म

7 months ago

मार्वल सीरीज में कैप्टन अमेरिका का रोल निभाने वाले एक्टर क्रिस इवांस और उनकी पत्नी अल्बा बैप्टिस्टा पहली बार माता-पिता बने हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिस इवांस और एक्ट्रेस अल्बा को 24 अक्टूबर को अमेरिका के मैसाचुसेट्स में बेबी हुआ है। TMZ रिपोर्ट के अनुसार, कपल को बेटी हुई है। न्यूज वेबसाइट पीपल ने अनुसार कपल अपनी बेटी का नाम अल्मा ग्रेस बैप्टिस्टा इवांस रखा है। हालांकि दोनों ने अब तक इस खबर पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। क्रिस इवांस अपनी पर्सनल लाइफ प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। प्रेग्नेंसी की बात भी दोनों ने छुपाकर रखी थी। क्रिस और अल्बा की शादी 9 सितंबर 2023 को हुई थी। दोनों कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी से करीब नौ महीने पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना रिश्ता पब्लिक किया था। शादी के बाद दोनों ने पुर्तगाल में एक और सेरेमनी भी की थी। दरअसल, अल्बा के परिवार वाले मैसाचुसेट्स में हुई उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाए थे, इसलिए क्रिस और अल्बा ने पुर्तगाल में दोबारा शादी की। शादी के बाद, नवंबर 2024 में क्रिस इवांस ने एक्सेस हॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वे बच्चे चाहते हैं। उन्होंने कहा था, “मैं उम्मीद करता हूं, क्योंकि पापा कहलाने का एहसास बहुत खास होता है।” अमेरिकी एक्टर क्रिस इवांस मार्वल फिल्मों में 'कैप्टन अमेरिका' के किरदार से मशहूर हुए। उन्होंने 'फैंटास्टिक फोर', 'नाइव्स आउट', 'गिफ्टेड' और 'द ग्रे मैन' जैसी फिल्मों में भी एक्टिंग की है। क्रिस हाल ही में फिल्म हनी डोंट में नजर आए थे, जिसे इथन कोएन ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म अगस्त 2025 में रिलीज हुई थी। इससे पहले वे मटेरियलिस्ट्स में डकोटा जॉनसन और पेड्रो पास्कल के साथ दिखे थे। इस साल उनकी आखिरी फिल्म सैक्रिफाइस है। ऐसी खबरें हैं कि क्रिस मार्वल यूनिवर्स की फिल्म एवेंजर्स: डूम्सडे में वापसी कर सकते हैं, हालांकि अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। वहीं, अल्बा बैप्टिस्टा इस साल ‘बॉर्डरलाइन’ फिल्म में नजर आई थीं। उनकी आने वाली फिल्में ‘मदर मैरी’ और ‘वोल्ट्रॉन’ हैं। उन्हें नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘वॉरियर नन’ से पहचान मिली थी। उन्होंने 2022 की फिल्म ‘मिसेज हैरिस गोज टू पेरिस’ में भी काम किया है। क्रिस इवांस गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं
Click here to Read More
Previous Article
‘अंगूरी’ भाभी के रोल में लौट सकती हैं शिल्पा शिंदे:टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में शुभांगी अत्रे को कर सकती हैं रिप्लेस
Next Article
रजनीकांत-धनुष के घर को मिली बम से उड़ाने की धमकी:जांच के लिए पहुंची पुलिस, ईमेल निकला फर्जी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment