Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास भारत में लॉन्च, कीमत ₹1.4 करोड़:लग्जरी MPV में थिएटर जैसा साउंड सिस्टम और 360° कैमरा, पहली बार पेट्रोल इंजन भी मिलेगा

2 months ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भारत में अपनी लग्जरी MPV (मल्टी पर्पस व्हीकल) वी-क्साल का अपडेटेड 2026 मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें 15 स्पीकर वाला थिएटर जैसा साउंड सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ उतारा है। इसके अलावा पहली बार कार में पेट्रोल इंजन भी मिलेगा। कंपनी ने V-क्लास को 2022 डिस्कंटीन्यू कर दिया था। अब इसे नए फीचर्स के साथ 1.40 करोड़ रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में उतारा है। इस नई कार की डिलीवरी मार्च के अंत तक शुरू हो जाएगी। इसका मुकाबला मार्केट में लेक्सस LM और टोयोटा वेलफायर जैसी प्रीमियम वैन से होगा। एक्सटीरियर डिजाइन: केबिन को ठंडा रखने वाला स्पेशल ग्रीन ग्लास नई वी-क्लास को कंपनी ने 3430mm के 'एक्स्ट्रा-लॉन्ग-व्हीलबेस' के साथ उतारा गया है, जो भारत में बिकने वाली मर्सिडीज की किसी भी अन्य कार से सबसे ज्यादा है। वी-क्लास में चारों तरफ 'ग्रीन-टिंटेड' कांच लगा है। इसमें सामने की तरफ लेमिनेटेड विंडशिल्ड और साइड व पीछे की खिड़कियों में खास सेफ्टी ग्लास है, जो चिलचिलाती धूप में भी केबिन को ठंडा रखने में मदद करते हैं। 1. फ्रंट लुक: सामने से देखने पर कार का डिजाइन बिल्कुल नया लगता है। इसमें यू-शेप वाली 'इल्लुमिनेटेड' (चमकने वाली) ग्रिल दी गई है, जिस पर मर्सिडीज का खास स्टार लोगो मिलता है। ग्रिल के दोनों तरफ डुअल-पोड LED हेडलाइट्स हैं और किनारों पर पतली LED DRL (डे-टाइम रनिंग लाइट्स) दी गई हैं, जो इसे मॉडर्न लुक देती हैं। हल्का झुका हुआ हुड कार को बड़ी MPV वाला लुक देता है। इससे यह काफी ऊंची और स्पेशियस नजर आती है। रूफ रेल्स कार का लुक अट्रेक्टिव बनाती हैं। 2. साइड प्रोफाइल: बॉडी क्लेडिंग नहीं होने से साइड से कार काफी 'क्लीन' लगती है। यहां 18-इंच के डुअल-टोन डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। सेकेंड रो में एंट्री के लिए इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर दिए गए हैं। साथ ही, पुराने स्टाइल के डोर हैंडल और इंडिकेटर वाले ORVM मिलते हैं। खिड़कियों के किनारे लगी क्रोम स्ट्रिप कार के लुक में हल्का कंट्रास्ट जोड़ती है। 3. रियर प्रोफाइल: पीछे वाले हिस्से की बात करें तो यहां से यह ऊंची और सुव्यवस्थित है, जिसमें वर्टिकल एलईडी टेललाइट, एक पतला बंपर, एक क्रोम स्ट्रिप और एक रूफ स्पॉइलर है, जो इसे शानदार फिनिश देता है। पीछे से MPV काफी ऊंची और सिस्टमैटिक नजर आती है। यहां वर्टिकल LED टेललाइट्स, एक पतला बंपर और रूफ स्पॉइलर दिया गया है। बीच में दी गई क्रोम स्ट्रिप इसके पिछले हिस्से को प्रीमियम फिनिश देती है। इंटीरियर: 12.3-इंच की दो डिजिटल डिस्प्ले और दो कलर थीम कार के केबिन में दो कलर थीम है। इसमें एक फुली ब्लैक और दूसरी बैज अपहोल्स्ट्री के साथ ब्लैक थीम दी गई है। डैशबोर्ड का डिजाइन काफी सिंपल और साफ-सुथरा रखा गया है। इसमें 12.3-इंच की दो डिजिटल डिस्प्ले दी गई हैं। टचस्क्रीन के साथ यहां जरूरी फंक्शन के लिए फिजिकल बटन और रोटरी कंट्रोल (घुमाने वाले बटन) भी मिलते हैं। इसके सेंटर कंसोल को 'टेबल-टॉप' जैसा लुक दिया गया है, जहां टॉगल स्विच और बटन हैं। पूरे केबिन में हाई-क्वालिटी लेदर (लूनागो या प्रीमियम लेदर) और सॉफ्ट-टच मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। डैशबोर्ड और दरवाजों पर लकड़ी (वुड) और ब्रश्ड सिल्वर फिनिशिंग दी गई है। स्टीयरिंग व्हील पर भी प्रीमियम लेदर है। इस पर टच कंट्रोल्स के साथ-साथ कुछ जरूरी स्विच भी हैं। ड्राइवर की सुविधा और बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं। एक्सटेंडेबल अंडर-थाई सपोर्ट के साथ फ्लैक्सिबल सीटें वी-क्लास की रियर सीटें काफी फ्लैक्सिबल हैं। इसके 6-सीटर वर्जन में दूसरी और तीसरी लाइन में अलग-अलग 'कैप्टन सीटें' मिलती हैं। इन सीटों को आप तीन तरह से सेट कर सकते हैं। फ्रंट सीटें काफी आरामदायक हैं। लंबे सफर पर थकान न हो, इसके लिए खासकर लंबी हाइट वाले पैसेंजर्स के लिए सीटों में 'एक्सटेंडेबल अंडर-थाई सपोर्ट' (पैरों के नीचे एक्स्ट्रा सपोर्ट) भी दिया गया है। फीचर्स: 15-स्पीकर वाला बुर्मेस्टर साउंड सिस्टम, लेकिन सनरूफ की कमी कंफर्ट के लिए मर्सिडीज ने इसमें एयर सस्पेंशन दिया है, जो खराब सड़कों पर भी झटके महसूस नहीं होने देता। इसके अलावा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन के साथ आगे और पीछे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीटें, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, पीछे पावर्ड स्लाइडिंग डोर, और पीछे सनशेड दिया गया है। परफॉरमेंस: पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का विकल्प नई वी-क्लास में ग्राहकों को दो पावरफुल इंजन ऑप्शन मिलते हैं… सेफ्टी फीचर्स: 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और ड्राइवर मॉनिटरिंग मर्सिडीज वी-क्लास को यूरो एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें कई एडवांस फीचर्स हैं। इसमें 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), अटेंशन असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन कीपिंग असिस्ट, पार्किंग असिस्ट, ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम (कैमरा बेस्ड), एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और हिल-स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ऑटो-होल्ड के साथ) के साथ 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और अडेप्टिव ब्रेक लाइट जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
Click here to Read More
Previous Article
टाटा-महिंद्रा को टक्कर देगी JSW की पहली SUV:प्लग-इन हाइब्रिड कार में मिलेगी 1000km से ज्यादा की रेंज; दिवाली तक लॉन्च होगी
Next Article
एपल का सस्ता स्मार्टफोन आईफोन 17e लॉन्च:48MP फ्यूजन कैमरा और A19 चिपसेट, M4 प्रोसेसर वाला आईपैड एयर भी पेश

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment