Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'मेरे पति ही वो सोना हैं', सोशल मीडिया पर 'गोल्ड डिगर' कहने वालों पर दिव्या अग्रवाल का फूटा गुस्सा

2 months ago

टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस दिव्य अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ लोग दिव्या को 'गोल्ड डिगर' कहकर ट्रोल कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि उन्होंने पैसे के लिए अपूर्व पडगांवकर से शादी की है. अब दिव्या ने इन आरोपों पर चुप रहने के बजाय खुलकर जवाब दिया है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए साफ कहा कि लोग बिना सच्चाई जाने ही ऐसी बातें बना लेते हैं.

दिव्या ने किया लोगों से सवाल 

फ्री प्रेस जर्नल के साथ एक इंटरव्यू में दिव्या अग्रवाल ने कहा, 'अगर आप मुझे गोल्ड डिगर कहते हैं तो मैं उससे भी ठीक हूं, चाहें तो डायमंड डिगर भी कह सकते हैं. मेरे लिए सबसे बड़ी बात यह है कि मुझे जीवन में सही साथी मिला है. मेरे पति ही वो 'सोना' हैं जिसे मैं सालों से ढूंढ रही थी और आखिरकार मुझे वो मिल गया.' दिव्या ने आगे सवाल करते हुए कहा, 'अगर मैं सच में पैसों के लिए शादी करती, तो मेरी लैम्बॉर्गिनी कहां है? जुहू बीच के पास मेरा बंगला कहां है? मैं अपने प्राइवेट जेट से क्यों नहीं घूम रही? सच ये है कि मैं आज भी इकोनॉमी क्लास में सफर करती हूं. मैं अपनी कमाई और खर्च खुद देखती हूं. लोग यह मान लेते हैं कि महिलाएं पैसे के लिए शादी करती हैं, लेकिन हर रिश्ता ऐसा नहीं होता. मेरा और अपुर्वा का रिश्ता प्यार और भरोसे पर है.'

दिव्या और अपूर्वा का करियर 

बता दें, दिव्या अग्रवाल और अपुर्वा पडगांवकर ने फरवरी 2024 में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. शादी से पहले दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. अपुर्वा एक बिजनेसमैन हैं और सोशल मीडिया पर 'जिम इन्फ्लुएंसर' भी हैं. वहीं दिव्या एमटीवी स्प्लिट्सविला 10 में रनर-अप रही है और बिग बॉस ओटीटी जीतकर खुद को साबित कर चुकी है. इसके बाद वो कई रियलिटी शोज, वेब प्रोजेक्ट्स और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं. इन दिनों वो रियलिटी शो द 50 में दिखाई दे रही हैं.

Click here to Read More
Previous Article
'कहानी' से 'राज़ी' तक, इन एक्ट्रेसेस ने बदल दिया हिंदी सिनेमा का परिभाषा
Next Article
पहले सीरियल की यादों में डूबीं नीना गुप्ता, 33 साल पुराने 'दर्द' का वीडियो किया शेयर

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment