Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में नीता अंबानी का रॉयल लुक:15 करोड़ के पर्स ने खींचा सबका ध्यान, सिल्वर सीक्वेन साड़ी में आईं नजर

9 months ago

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने शनिवार को अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। इस मौके पर जहां कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने शिरकत की, वहीं नीता अंबानी ने अपने लुक से सभी का ध्यान ओर खींच लिया। लेकिन सबसे बड़ी बात यह रही कि सिर्फ उनका लुक ही नहीं, बल्कि उनके हाथ में नजर आ रहा पर्स भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा, जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। एक नजर नीता अंबानी के लुक पर… नीता अंबानी ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई सिग्नेचर सिल्वर सीक्वेन साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर बारीक शेवरॉन डिटेलिंग थी, जो इसे और भी खूबसूरत बना रही थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हार्ट शेप्ड कोलंबियाई पन्ना वाले झुमके और उससे मेल खाता हुआ पन्ना और हीरे का ब्रेसलेट पहना था। इसके साथ ही उन्होंने हर्मीस का एक स्पेशल एडिशन मिनी बिर्किन बैग कैरी किया था, जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपए है। वहीं, नीता अंबानी की बहू राधिका भी ऑफ वाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं। राधिका की साड़ी शीयर फैब्रिक की थी, जिसे मोतियों से सजाया गया था।
Click here to Read More
Previous Article
सलमान खान- अरिजीत सिंह के बीच हुई सुलह:एक्टर ने मानी गलती, कहा- मेरी तरफ से गलतफहमी हुई, जल्द करेंगे साथ काम; मंच पर हुआ था झगड़ा
Next Article
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचे सेलेब्स:मलाइका का दिखा ग्लैमरस अंदाज, बॉबी देओल-प्रीति का हुआ रीयूनियन, अनन्या-सुहाना का ट्रेडिशनल लुक

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment