These terms and conditions apply to the News Hunt app (hereby referred to as "Application") for mobile devices that was created by (hereby referred to as "Service Provider") as an Ad Supported service.
Upon downloading or utilizing the Application, you are automatically agreeing to the following terms. It is strongly advised that you thoroughly read and understand these terms prior to using the Application. Unauthorized copying or modification of the Application, any part of the Application, or our trademarks is strictly prohibited. Any attempts to extract the source code, translate the Application into other languages, or create derivative versions are not permitted. All intellectual property rights remain the property of the Service Provider.
The Service Provider is dedicated to ensuring the Application is as beneficial and efficient as possible. They reserve the right to modify the Application or charge for services at any time and for any reason. Any such charges will be clearly communicated.
The Application stores and processes personal data provided by you. You are responsible for maintaining the security of your device and access to the Application. Jailbreaking or rooting your device is strongly discouraged as it may compromise security and application performance.
Third-Party Services
The Application uses third-party services that have their own Terms and Conditions. Refer to the following links:
Google Play Services
AdMob
Google Analytics for Firebase
Firebase Crashlytics
Limitations and Responsibilities
Some Application functions require an internet connection (Wi-Fi or mobile data). The Service Provider is not responsible if the Application does not function fully due to lack of access or depleted data. If using the Application outside a Wi-Fi area, you accept responsibility for any charges incurred, including roaming fees. If you are not the bill payer, it is assumed you have obtained permission.
It is your responsibility to keep your device charged. The Service Provider is not responsible if the device is unavailable due to a drained battery.
While the Service Provider strives to keep the Application updated and accurate, they rely on third-party data and do not accept liability for losses caused by reliance on Application functionality.
Updates and Termination
The Application may be updated to remain compatible with the operating system. You agree to install updates as offered. The Service Provider may discontinue the Application at any time without notice. Upon termination:
Rights and licenses granted to you will end.
You must stop using the Application and delete it from your device.
Changes to These Terms and Conditions
The Service Provider may update these Terms and Conditions periodically. Please review this page regularly. Changes will be posted on this page.
Effective Date: 2025-05-19
Contact Us
If you have questions or suggestions about the Terms and Conditions, contact the Service Provider at: 📧 info@infinitietech.com
We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies,
Privacy Policy,
and
Terms of Service.
फिल्म मुन्नाभाई MBBS में संजय दत्त के साथ नजर आया ये पॉपुलर किरदार आपको याद है? किरदार का नाम था करण, जो अपनी जिंदगी से हारकर आत्महत्या करने की कोशिश करता है, जिसे मुन्ना नई उम्मीद देता है। ये किरदार निभाया था, एक्टर विशाल ठक्कर ने जो पिछले 10 साल से लापता हैं। न किसी ने उन्हें देखा और न ही किसी ने उनकी आवाज सुनी। 31 दिसंबर 2015 की बात है सपनों की नगरी मुंबई नए साल के जश्न से जगमगा रही थी, हर कोई नए साल के लिए अलग-अलग तरह से सेलिब्रेशन कर रहा था। विशाल ठक्कर मुंबई के मुलुंड स्थित अपार्टमेंट में मां दुर्गा ठक्कर और पिता के साथ रहते थे। रात करीब साढ़े 10 बजे विशाल ने नए साल के खास मौके पर अपनी मां से फिल्म देखने चलने का पूछा। मां ने जवाब दिया कि वो बहुत थकी हुई हैं, तो विशाल अकेले फिल्म देख आएं। विशाल ने मां से कुछ 500 रुपए लिए और घर से निकल पड़े। ये आखिरी बार था, जब मां ने विशाल को देखा था। वो अपने दोस्तों के साथ हॉलीवुड फिल्म स्टार वॉर्स देखने गए थे, जिससे जुड़ी एक पोस्ट उन्होंने फेसबुक अकाउंट से शेयर की थी। देर रात हुई, लेकिन विशाल घर नहीं लौटे। मां को लगा शायद वो दोस्तों के साथ कहीं ठहर गए होंगे। देर रात विशाल के नंबर से उनके पिता को एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था- 'मैं न्यू ईयर की पार्टी में जा रहा हूं सुबह मिलते हैं।' बेटे का मैसेज मिलने के बाद वो आश्वस्त होकर सो गए। अगली सुबह जब मां की नींद खुली तो विशाल अब भी लौटे नहीं थे। मां ने उनके नंबर पर कई कॉल किए, लेकिन उनका नंबर भी बंद था। विशाल कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे और अक्सर घर से बाहर रहते थे। मां ने करीब 5 दिनों तक विशाल के लौटने का इंतजार किया, लेकिन उनकी कोई खबर नहीं मिली। उन्होंने विशाल के सभी दोस्तों से संपर्क किया, लेकिन नतीजे निराशाजनक ही रहे। आखिरकार 6 जनवरी 2016 को मां ने मुलुंड पुलिस स्टेशन जाकर विशाल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई और उनकी तलाश शुरू की गई। पुलिस जांच में जब विशाल की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई तो सामने आया कि वो 1 जनवरी 2016 की सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर ठाणे रोड स्थित घोड़बंदर में 45 मिनट तक रुके थे। कॉल रिकॉर्ड से सामने आ सका कि उस समय उनकी गर्लफ्रेंड रजनी राठौड़ भी उनके साथ मौजूद थीं। पुलिस ने तुरंत रजनी को पूछताछ के लिए बुलाया। रजनी ही वो शख्स थीं, जिन्होंने आखिरी बार विशाल को देखा था। चैप्टर- 2 आखिरी लोकेशन और गर्लफ्रेंड का बयान रजनी के बयान के अनुसार, वो न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए विशाल ठक्कर से एक रात पहले यानी 31 दिसंबर को मिली थीं। दोनों ने दोस्तों के साथ फिल्म देखी और पार्टी करने निकल गए। सभी दोस्त मुंबई-अहमदाबाद हाईवे में लंबी ड्राइव के बाद एक रिसोर्ट में रुके थे। देर रात तक सभी ने पार्टी की और अगली सुबह वो मुंबई के लिए रवाना हुए। सुबह का समय था तो विशाल और रजनी चाय पीने के लिए घोड़बंदर रोड पर स्थित एक होटल में रुके। दोनों चाय पी रहे थे, तभी विशाल ने रजनी से कहा कि वो यहां से सीधे अंधेरी जाने वाले हैं, जहां उन्हें एक दोस्त से मुलाकात करनी है। विशाल को देर हो रही थी, तो वो रजनी को वहीं छोड़कर ऑटो से निकल गए। उन्होंने अंधेरी के लिए ऑटो किया था, लेकिन कुछ देर बाद जब रजनी ने उन्हें कॉल किया तो उनका नंबर बंद आने लगा। रजनी ने उन्हें ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसी समय उन्हें पता चला कि विशाल के पेरेंट्स ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है। रजनी से पूछताछ के बाद भी पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था। इस केस की जांच उस दौर के मशहूर कॉन्स्टेबल राकेश पांडे को दी गई थी, जिन्होंने 800 मिसिंग लोगों की शिकायत की जांच करते हुए उन्हें ढूंढ निकाला था। लेकिन ये केस उनके लिए बेहद पेचीदा रहा। पुलिस ने घोड़बंदर से अंधेरी आने वाले सभी रास्तों के बीच स्थित हॉस्पिटल्स में पूछताछ की कि कहीं विशाल का एक्सीडेंट न हुआ हो, लेकिन उनसे मिलता-जुलता कोई शख्स भर्ती नहीं हुआ था। इसके बाद पुलिस ने किडनैपिंग के एंगल से जांच की, लेकिन उनके परिवार को फिरौती के लिए कोई कॉल नहीं आया था। हर संभव एंगल की जांच करने के बाद पुलिस ने विशाल के बैंक अकाउंट खंगाले। उनके अकाउंट में काफी कम रकम थी और मिसिंग होने के दिन से लेकर तब तक उन्होंने कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया था। पुलिस ने विशाल के हर दोस्त से पूछताछ की, लेकिन विशाल से जुड़ी कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी। न ही उन्हें विशाल की तरफ से किसी भी तरह का कोई नोट मिला था, जिसमें उन्होंने स्वेच्छा से घर छोड़कर जाने की बात कही हो। चैप्टर- 3 रेप के आरोप और गिरफ्तारी शुरुआत में पुलिस को विशाल ठक्कर की गर्लफ्रेंड रजनी राठौड़ पर शक था। क्योंकि दोनों का रिश्ता बीते कुछ महीनों से ठीक नहीं था। दरअसल, विशाल की गुमशुदगी के महज 3 महीने पहले ही गर्लफ्रेंड रजनी ने उन पर रेप के चार्जेस लगाए थे, जिसके चलते विशाल को अरेस्ट कर लिया गया था। रजनी ने अक्टूबर 2015 में मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में विशाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप थे कि विशाल ने उनसे शादी का वादा किया था। दोनों लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे, लेकिन कुछ दिनों बाद विशाल शादी की बात टालने लगे थे। दोनों के झगड़े काफी बढ़ने लगे थे, विशाल उन पर हाथ भी उठाता था, जिसके बाद रजनी ने उनसे रिश्ता खत्म कर लिया था। एक रोज विशाल ने अपने बर्थडे के दिन माफी मांगने के लिए उन्हें मुलाकात करने के लिए अपने चारकोप स्थित अपार्टमेंट में बुलाया था। रजनी की शिकायत के अनुसार, दोनों के बीच बातचीत से सुलह हो गई थी, लेकिन तभी विशाल ने उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए और उनका शारीरिक शोषण किया। रजनी ने किसी तरह खुद को संभाला और सीधे चारकोप पुलिस स्टेशन पहुंचीं। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि कुछ समय बाद ही रजनी ने अपनी कंप्लेंट वापस ले ली थी। उन्होंने कहा कि विशाल दोबारा उनसे रिश्ते ठीक करना चाहते हैं। दोनों का पैच-अप तो हो गया, लेकिन रेप के चार्जेस लगने के बाद विशाल की फिल्म इंडस्ट्री में खूब बदनामी हुई। यही वजह रही कि उन्हें काम मिलना भी लगभग बंद हो गया। उनकी सारी सेविंग समय के साथ खत्म हो गई, जिससे वो काफी परेशान रहने लगे थे। विशाल ने पुलिस को ये भी बताया था कि विशाल काम न मिलने से डिप्रेशन में थे। आखिरी लोकेशन के आधार पर विशाल ठक्कर मिसिंग केस मुलुंड पुलिस स्टेशन से कसारवदवली पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया था। दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में विशाल ठक्कर की मां दुर्गा ठक्कर ने कहा था- मैं हर सुबह इस उम्मीद में उठती हूं कि मेरा बेटा आज वापस लौटेगा या कॉल करेगा। सालों हुए, लेकिन मेरा बेटा लापता है। पुलिस एथॉरिटी के पास कोई क्लू नहीं है। हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है। मैं जानती हूं, एक दिन मेरा बेटा जरूर लौटेगा। जब उनकी मां से विशाल पर लगे रेप चार्जेस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा- 'गर्लफ्रेंड के लिए विशाल का कोई गलत इरादा नहीं था। यहां तक कि वो हमारे घर में रहती थी। कई बार मैं उसे अपने बेडरूम में ही सुला लेती थी। मेरा बेटा उससे शादी करना चाहता था। लेकिन विशाल को पता चला कि वो किसी और लड़के के साथ है और विशाल को धोखा दे रही है।' 'जब विशाल को उसके अफेयर का पता चला, तो वो खुद को सही साबित करने के लिए विशाल को धमकाने लगी थी और फिर मेरे बेटे के खिलाफ शिकायत कर दी।' 'उस समय विशाल थपकी प्यार की शो में काम कर रहा था। एक दिन वो लड़की सेट पर पहुंच गई। रात 2 बजे दोनों घर लौटे। मैंने रात को देखा कि दोनों लिविंग रूम के सोफे पर बैठे हैं। मुझे ये पसंद नहीं आया। विशाल समझ गया और उसने लड़की को घर लौटने को कहा। वो लड़की जा ही नहीं रही थी, तो विशाल ने गुस्से में उसे घर से निकाला। शायद तब ही विशाल ने उस पर हाथ उठाया होगा।' मां ने आगे बताया, 'अगली सुबह 8 बजे विशाल शूटिंग के लिए निकल गया। 11 बजे वो लड़की हमारे घर पुलिस ले आई और कहने लगी कि विशाल ने उसे पीटा है। विशाल नहीं था तो मैं खुद पुलिस स्टेशन गई। बाद में मुझे भेज दिया गया। हमने विशाल से कहा कि वो घर न आए और किसी होटल में ठहर जाए, क्योंकि पुलिस उसकी तलाश में है। ऐसे में विशाल होटल में रुकने की बजाए भगवान के दर्शन करने सलंगपुर निकल गया। उसी रात लड़की ने उस पर रेप का केस कर दिया। 2 दिन बाद विशाल को अखबार के जरिए पता चला कि उस पर रेप के आरोप लगे हैं। खबर मिलते ही मुंबई लौट आया और पुलिस स्टेशन में पेश हुआ। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। केस करने के तीसरे दिन ही लड़की को गलती का एहसास हो गया और उसने केस वापस ले लिया।' विशाल की मां दुर्गा ठक्कर ने बताया कि केस होने के बाद विशाल डिप्रेशन में चला गया। उसने एक बार आत्महत्या की कोशिश भी की थी, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया और हॉस्पिटल एडमिट किया गया। हॉस्पिटल में वो लड़की उनसे मिलने आई और माफी मांगी। इसके बाद विशाल और उसकी दोबारा बात होने लगी। विशाल की मां का कहना है कि 1 जनवरी 2016 को विशाल का गर्लफ्रेंड से झगड़ा हुआ होगा, जिसके बाद वो झूठे केस के डर से कहीं भाग गया होगा। उन्होंने बताया कि विशाल न घर से कोई कपड़े लेकर निकले थे न ही कोई डॉक्यूमेंट। अगर उन्हें घर से भागना होता, वो कम से कम अपना समान और डॉक्यूमेंट जरूर लेकर जाते। टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में विशाल के को-स्टार रहे तनुज (अय्यर का रोल निभाने वाले) एक बार उनकी मां को एक ज्योतिष के पास ले गए थे। वहां उन्हें बताया गया कि उनका बेटा जिंदा है। विशाल की मां ने कहा कि अगर विशाल जिंदा है, तो वो कभी उनसे मिलने क्यों नहीं आया, या कभी संपर्क क्यों नहीं किया। गर्लफ्रेंड की भी हो चुकी है मौत विशाल की मां ने बताया है कि उनकी गर्लफ्रेंड का भी कुछ सालों पहले हार्ट अटैक से निधन हो चुका है। अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। इसी के साथ उनका परिवार भी झूठे केस में फंसाने के लिए उन्हें माफ कर चुका है। आज विशाल ठक्कर को लापता हुए पूरे 10 साल बीत चुके हैं, लेकिन उनकी कोई खबर नहीं है। उनका परिवार आज भी उनके लौटने का इंतजार कर रहा है। उस रोज क्या हुआ और विशाल कहां गए, इसकी जानकारी पुलिस की लंबी जांच से भी नहीं मिल सकी। चांदनी बार से फिल्मों में आए थे विशाल ठक्कर विशाल ठक्कर का जन्म 15 अक्टूबर 1984 को एक गरीब परिवार में हुआ था। पिता का बिजनेस डूब गया तो मां पार्लर का काम कर घर चलाती थीं। विशाल बचपन से ही टैलेंटेड थे। एक रोज गरबा करते हुए उनपर पड़ोसी की नजर पड़ी। उन्होंने विशाल को टीवी एड के लिए चल रहे ऑडिशन में जाने की सलाह दी। ऑडिशन के बाद उन्हें क्रिकेटर सौरव गांगुली के पीछे खड़े रहने का रोल मिला। लेकिन विशाल इतने अच्छे एक्सप्रेशन दे रहे थे कि उन्हें एड में सौरव गांगुली के साथ लीड रोल दे दिया गया। इस एड की बदौलत विशाल को कई एड मिलने लगे, जिनमें रसना, बर्जर पेंट, हाजमोला, हिमालया जैसे ब्रांड शामिल थे। इसके बाद विशाल को साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म चांदनी बार में तबू के बेटे अभय सावंत का किरदार मिला। आगे विशाल साल 2003 में रिलीज हुई संजय दत्त स्टारर फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस में नजर आए। फिल्म में उन्होंने करण नाम के यंग लड़के का किरदार निभाया था, जो गर्लफ्रेंड के छोड़ने पर आत्महत्या की कोशिश करता है। मुन्नाभाई MBBS से विशाल ठक्कर को पहचान मिली, जिसके बाद वो बॉबी देओल स्टारर फिल्म टैंगो चार्ली, तुमः ए डेंजरस ऑब्सेशन जैसी कई फिल्मों में नजर आए। फिल्मों के अलावा विशाल टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, थपकी प्यार की जैसे कई शोज का हिस्सा रहे हैं। विशाल की मां ने बताया कि आज भी विशाल के लिए फिल्मों और टीवी शोज के ऑफर आते हैं।