Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

मनोज तिवारी ने बदली थी एक फिल्म की कास्टिंग:डायरेक्टर को फोन कर रवि किशन को विलेन बनवा दिया था

6 months ago

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में हाल ही में भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे नजर आए। शो में मनोज तिवारी, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ मेहमान बनकर पहुंचे। शो के दौरान निरहुआ ने एक पुराना किस्सा बताया कि कैसे मनोज तिवारी ने एक फिल्म की कास्टिंग बदल दी और रवि किशन को विलेन बनवा दिया था। निरहुआ ने बताया कि जब एक राजनेता का बेटा फिल्मों में लॉन्च हो रहा था, तब पवन सिंह ने उस फिल्म में विलेन का रोल करने की हामी भर दी थी। इसके बाद पवन की मुलाकात निरहुआ से हुई। निरहुआ ने उनसे पूछा कि उन्होंने फिल्म की कहानी सुनी है या नहीं। इस पर पवन सिंह ने कहा कि उन्होंने अभी कहानी नहीं सुनी है। निरहुआ ने उन्हें बताया कि फिल्म में विलेन की बहुत ज्यादा पिटाई होगी। यह सुनकर पवन सिंह परेशान हो गए और उन्होंने निरहुआ से मदद मांगी। वहीं, जब दोनों फिल्म के मेकर्स के पास गए, तो पवन ने मेकर्स को यह आइडिया दिया कि फिल्म में दो विलेन होने चाहिए। इस तरह पवन सिंह के साथ निरहुआ भी फिल्म में विलेन के तौर पर आ गए। इसके बाद दोनों यह सोचने लगे कि विलेन के रोल से कैसे छुटकारा मिले। फिर निरहुआ ने मनोज तिवारी को फोन किया। जिसके बाद मनोज ने डायरेक्टर से बात की और कहा कि पवन से गाना गवाया जाए और निरहुआ को गेस्ट रोल दिया जाए। वहीं, उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि विलेन का रोल रवि किशन से कराया जाए। इस तरह मनोज तिवारी की वजह से फिल्म की कास्टिंग बदल गई। इसी एपिसोड में निरहुआ ने मनोज तिवारी से जुड़ा एक और मजेदार खुलासा किया। उन्होंने मनोज के ड्राइवर के नाम बताए। निरहुआ ने बताया कि पहले ड्राइवर का नाम रवि था। फिर पवन आया। अब ड्राइवर का नाम दिनेश है। इस बात पर सभी हंस पड़े। मनोज ने कहा कि यह सिर्फ एक संयोग है।
Click here to Read More
Previous Article
आरजे महवश को डेट नहीं कर रहे क्रिकेटर युजवेंद्र चहल:कहा- हम सिर्फ दोस्त, धनश्री से तलाक पर बोले- खुश रहे, कोर्ट से निकलते ही सब खत्म हुआ
Next Article
नदीम संग माही का नाम जोड़ने पर भड़कीं अंकिता:कहा- माही-जय के लिए नदीम पिता समान, ट्रोल्स से बोलीं- कर्मा सब देख रहा है

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment