Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

मुमताज को नहीं मिली धर्मेंद्र से मिलने की इजाजत:हॉस्पिटल गई थीं एक्ट्रेस, वैंटिलेटर पर थे धर्मेंद्र, आधे घंटे इंतजार कर बिना मिले लौटना पड़ा

11 months ago

8

0

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया है। एक्टर 10 अक्टूबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे, जिसके बाद उन्हें वैंटिलेटर पर रखा गया था। अब उनके साथ कई फिल्में कर चुकीं एक्ट्रेस मुमताज ने बताया है कि वो धर्मेंद्र से मिलने हॉस्पिटल गई थीं, लेकिन उन्हें वहां मुलाकात करने की इजाजत नहीं मिली। हाल ही में ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मुमताज ने कहा है, मैं उनसे (धर्मेंद्र से) मिलने हॉस्पिटल गई थी, लेकिन स्टाफ ने मुझे कहा कि वो वैंटिलेटर पर हैं और किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। मैं वहां 30 मिनट तक बैठी रही इस उम्मीद में कि मैं उनसे मुलाकात करूंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर मैं बिना मिले ही वहां से लौट आई। बातचीत में सीनियर एक्ट्रेस ने कहा, 'हमने कुछ फिल्मों में साथ काम किया है और वो बेहतरीन को-स्टार थे। एक बहुत अच्छे इंसान, जिनका दिल सोने का था। वो बहुत मिलनसार थे, गर्मजोशी से भरे और फ्रैंडली। हर किसी से जुड़ जाते थे। यहां तक कि आखिर तक उनका लोगों से बेहद लगाव रहा है। वो सब उनसे प्यार करते हैं और हमेशा करेंगे। वो एक लीजेंड थे, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा।' मुमताज ने आगे कहा, 'मुझे उनके परिवार के लिए और हेमा जी के लिए बुरा लग रहा है। वो उन्हें पूजती थीं। उन्हें इस क्षति का गहरा सदमा लगा होगा। वो उनसे बहुत प्यार करती थीं।' बता दें कि मुमताज ने धर्मेंद्र के साथ साल 1969 की फिल्मों दो रास्ते, जाल, 1973 की फिल्म लोफर समेत दोस्त, नया जमाना, आदमी और इंसान राजा जानी जैसी कई फिल्में की हैं। 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में हुआ धर्मेंद्र का निधन दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र लंबे समय से उम्र संबंधित परेशानियों से जूझ रहे थे। सबसे पहले 31 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद 10 नवंबर को उन्हें दोबारा भर्ती करवाया गया। 2 दिनों तक उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में वैंटिलेटर पर रखा गया था, जिसके बाद वो 12 नवंबर को डिस्चार्ज हुए थे। धर्मेंद्र के परिवार ने कहा था कि वो रिकवर कर रहे हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। इसके बाद 24 नवंबर की दोपहर अचानक उनके निधन की खबर सामने आई। धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार जल्दबाजी में किया गया था, जिससे फैंस उनके अंतिम दर्शन नहीं कर पाए।
Click here to Read More
Previous Article
धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी की भावुक पोस्ट:कहा- वो मेरे लिए सब कुछ थे, ये खालीपन जिंदगीभर साथ रहेगा, यादों के सहारे जिऊंगी
Next Article
ड्रग केस में ओरी से लंबी पूछताछ:बोले- सेलिब्रिटी फोटो खिंचवाने के लिए बुलाते हैं, पूछताछ के बाद इन्फ्लुएंसर ने पोस्ट में मिडिल फिंगर दिखाई

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment