Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

मलयालम एक्ट्रेस नव्या नायर के साथ बदतमीजी:मॉल में एक शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की, वीडियो वायरल

7 months ago

मलयालम एक्ट्रेस नव्या नायर के साथ एक इवेंट में बदतमीजी हुई है। हाल ही में एक्ट्रेस कोझीकोडे के एक मॉल में अपनी आने वाली फिल्म 'पथिरात्रि' के प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने गई थीं। नव्या अपनी टीम के साथ मॉल से बाहर निकल रही थीं। तभी भीड़ में से एक व्यक्ति उनके पीछे आया और उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की, लेकिन उनके को-स्टार सौबिन शाहिर ने तुरंत यह देखा और उसका हाथ रोक दिया। वीडियो में नव्या और सौबिन दोनों उस व्यक्ति को गुस्से से देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। नव्या नायर का असली नाम धन्या वीणा है। उनका जन्म 14 अक्टूबर 1985 को मुथुकुलम, हरिपद, अलाप्पुझा, केरल में हुआ था। उनके पिता टेलीकॉम डिपार्टमेंट में काम करते थे और मां स्कूल टीचर थीं। मलयालम फिल्म डायरेक्टर के. मधु उनके मामा हैं। नव्या ने स्कूल में पढ़ाई के साथ क्लासिकल डांस भी सीखा और बेथनी बालिकामाडम हाई स्कूल से कलाथिलाकम का खिताब जीता। नव्या ने 2001 में फिल्म इष्टम से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्हें जल्द ही सफलता मिली। इसके बाद उन्होंने मजहथुलिक्किलुक्कम, कुंजिकूनन और नंदनम जैसी हिट फिल्मों में काम किया। नंदनम में उनके रोल के लिए उन्हें केरल राज्य फिल्म पुरस्कार भी मिला। 2010 में नव्या ने संतोष मेनन से शादी की। उनका एक बेटा, साईं कृष्णा है। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया और टीवी व रियलिटी शो में दिखाई देने लगीं। उन्होंने 2021 में दृशा 2 और 2022 में ओरुथी से कमबैक किया।
Click here to Read More
Previous Article
कन्नड़ एक्टर राजू तालिकोटे का निधन:फिल्म की शूटिंग के दौरान आया हार्ट अटैक, कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने जताया दुख
Next Article
'बॉडी काउंट' कमेंट्स पर एली अवराम ने तोड़ी चुप्पी:कहा- महिलाएं ऑनलाइन ज्यादा टारगेट होती हैं, आशीष चंचलानी संग तस्वीर के बाद हुई थी ट्रोलिंग

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment