Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

‘मुझे कभी ऑफर ही नहीं हुआ’:फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान के डकैत रोल ठुकराने के दावे पर नागार्जुन ने रिएक्ट किया

5 months ago

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के रोल को लेकर सोशल मीडिया पर यह दावा वायरल हुआ कि यह भूमिका पहले साउथ स्टार नागार्जुन को ऑफर की गई थी। हालांकि, हाल ही में नागार्जुन ने इस दावे से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें यह रोल कभी ऑफर ही नहीं हुआ। दरअसल, फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया था। फिल्म की रिलीज के बाद उनके अभिनय की काफी चर्चा हुई। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके काम की जमकर तारीफ की और उन्हें ऑस्कर तक देने की बात कही। इसी बीच ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर यह दावा किया गया कि रहमान डकैत का रोल पहले नागार्जुन को ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। इस दावे ने फैंस के बीच चर्चा बढ़ा दी। हालांकि, नागार्जुन ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कहा, “बिल्कुल नहीं, मुझे वो रोल ऑफर ही नहीं किया गया था। हालांकि काश मिल जाता। ‘धुरंधर’ बहुत कमाल की फिल्म है। आदित्य धर ने बेहतरीन निर्देशन किया है। उनकी पिछली फिल्म ‘उरी’ भी मुझे बहुत पसंद आई थी। फिल्म में सबकी एक्टिंग शानदार है और अक्षय खन्ना तो कमाल के थे।” नागार्जुन ने फिल्म के बाद इंडस्ट्री में आए बदलाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अब दर्शक इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की कहानी और स्टाइल की उम्मीद कर रहे हैं। अपनी 100वीं फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि टीम किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं है और वे इसे खास बनाना चाहते हैं।
Click here to Read More
Previous Article
विजय वर्मा ने दिया नए रिलेशनशिप का हिंट:वैलेंटाइन्स डे पर मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे दिखे, बाद में निकला प्रैंक; कुछ महीने पहले तमन्ना से हुआ ब्रेकअप
Next Article
लाइव सेशन में ट्रोल हुए रणबीर कपूर:फैन बोला- एक सुपरस्टार फिल्म रिलीज का बोलकर 3-4 साल गायब हो जाता है, एक्टर बोले- ये मेरी बदकिस्मती

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment