Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

महिंद्रा थार ₹20,000 तक महंगी हुई:बेस मॉडल ₹9.99 लाख में मिलेगा; पेट्रोल और डीजल के 2WD-4WD वैरिएंट्स के दाम बढ़े

4 months ago

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी थार की कीमत ₹20,000 तक बढ़ा दी है। हालांकि, इसके एंट्री लेवल यानी बेस वैरिएंट (AXT डीजल 2WD) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है और यह अब भी ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर अवेलेबल है। बढ़ी हुई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इस बदलाव के बाद, थार के टॉप-स्पेसिफिकेशन वाले मॉडल (LXT डीजल 4WD AT) की कीमत ₹17.19 लाख तक पहुंच गई है। वहीं, पेट्रोल 2WD ऑटोमैटिक वैरिएंट अब ₹14.19 लाख का हो गया है। थार मुख्य रूप से दो ट्रिम्स- AXT और LXT में आती है, जिसमें 2-व्हील ड्राइव (2WD) और 4-व्हील ड्राइव (4WD) के ऑप्शन मिलते हैं। महिंद्रा ने पिछले साल अक्टूबर में इसका फेसलिफ्ट लॉन्च किया था। SUV का लुक और डिजाइन पहले की तरह ही है, लेकिन कुछ कॉस्मेटिक अपडेट्स किए गए हैं। फीचर लिस्ट पहले से लंबी है और केबिन में कई अपग्रेड्स हैं, जिसमें नया टच स्क्रीन और स्टीयरिंग व्हील शामिल है। इसके अलावा सेफ्टी के लिए टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं सॉफ्ट-टॉप को हटा दिया गया है। महिंद्रा थार का मुकाबला फोर्स गुरखा 3-डोर और मारुती जिम्नी से है। यह गाड़ी हुंडई क्रेटा, टोयोटा हाइराइडर, मारुति विक्टोरिस/ग्रैंड विटारा, फोक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक जैसी कॉम्पेक्ट SUV के मुकाबले अच्छा ऑफ-रोड ऑप्शन है। महिंद्रा थार अपडेटेड वैरिएंट वाइस प्राइस डिजाइन: सिग्नेचर वर्टिकल स्लेट ग्रिल और बड़े अलॉय व्हील्स थार के एक्सटीरियर में सिग्नेचर वर्टिकल स्लेट ग्रिल, गोल हेडलैंप्स और मस्कुलर फेंडर दिए गए हैं, जो इसे एक रफ-एंड-टफ ऑफ-रोडर लुक देते हैं। साइड प्रोफाइल में बड़े अलॉय व्हील्स और रियर में स्पेयर व्हील के साथ टेलगेट इसे क्लासिक जीप वाला अंदाज देता है। इंटीरियर और फीचर्स: वॉशेबल फ्लोर के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन थार का इंटीरियर एडवेंचर को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें वॉटर-रेसिस्टेंट इंफोटेनमेंट स्क्रीन और वॉशेबल इंटीरियर फ्लोर दिया गया है, ताकि ऑफ-रोडिंग के दौरान गंदगी होने पर इसे आसानी से साफ किया जा सके। डैशबोर्ड पर 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और रूफ-माउंटेड स्पीकर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Click here to Read More
Previous Article
मोटोरोला सिग्नेचर स्मार्टफोन 7 साल सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ लॉन्च:फोन में 50MP सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर, कीमत ₹59,999 से शुरू
Next Article
नई मर्सिडीज EQS सिंगल चार्ज में 820km चलेगी:शुरुआती कीमत ₹1.34 करोड़, 13 इमेजेस में देखें इलेक्ट्रिक SUV का लुक और फीचर्स

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment