Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

महिंद्रा की नई XUV 7XO लॉन्च, कीमत ₹13.66 लाख:SUV में ट्रिपल स्क्रीन और लेवल-2 ADAS मिलेगा; टाटा सफारी-हेक्टर प्लस से मुकाबला

5 months ago

महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर XUV 700 का फेसलिफ्ट वर्जन XUV 7XO नाम से लॉन्च कर दिया है। कार को डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम, 540° व्यू कैमरा और ट्रिपल स्क्रीन सेटअप के साथ उतारा गया है। कार को 6 और 7 सीटर ऑप्शन के साथ 6 वैरिएंट में पेश किया गया है। इसमें AX, AX3, AX5, AX7, AX7 T और AX7 L शामिल हैं। महिंद्रा XUV 7XO की कीमत 13.66 लाख रुपए से 25 लाख रुपए (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच रखी गई है। इसका मुकाबला महिंद्रा स्कॉर्पियो एन, टाटा सफारी, हुंडई अल्कजार और MG हेक्टर प्लस से होगा। एक्सटीरियर: XEV 9S और XEV 9E से इन्स्पायर्ड डिजाइन नई महिंद्रा XUV 7XO का लुक काफी हद तक मौजूदा XUV700 जैसा ही है, लेकिन इसमें कंपनी की हाल ही में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक गाड़ियां XEV 9S और XEV 9E से कुछ स्टाइलिंग एलिमेंट्स लिए गए हैं, जिनमें बूमरैंग के साइज की DRLs, ट्रेपेजॉइडल फ्रंट LED हेडलाइट्स, हेक्सागोनल डिटेलिंग वाली नई टेललाइट्स और एक अपडेटेड फ्रंट ग्रिल शामिल हैं। कार में अब नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर लुक ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम हो गया है। इंटीरियर और फीचर्स अंदर की तरफ सबसे बड़ी बदलाव ट्रिपल स्क्रीन सेटअप है – डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंट्रल इंफोटेनमेंट और फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन। नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डुअल-टोन कलर थीम और टच बेस्ड HVAC कंट्रोल पैनल दिया गया है। कम्फर्ट फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड बॉस मोड, 16 स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम विद डॉल्बी एटमॉस, वायरलेस चार्जिंग और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं। सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS सूट मिलता है, जिसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग है। इसके अलावा 540 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विद ऑटो-होल्ड और ISOFIX एंकरेज हैं। कंपनी का दावा है कि यह भारत NCAP में 5 स्टार रेटिंग मैच करेगी। परफॉर्मेंस: 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन कंपनी ने SUV के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें पहले की तरह दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें एक 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 200PS की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करता है। गियरबॉक्स की बात करें तो इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। इसं इंजन के साथ फ्रंट व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलता है। वहीं, दूसरा 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो 185PS की पावर और 450Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ भी 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। डीजल इंजन के साथ फ्रंट व्हील ड्राइव और ऑटोमेटिग गियरबॉक्स के साथ ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलेगा। सेफ्टी फीचर: 540-डिग्री कैमरा सेटअप और लेवल 2 ADAS महिंद्रा XUV 7XO का टॉप मॉडल 7 एयरबैग, 540 डिग्री कैमरा, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ISOFIX सीट एंकरेज से लैस है। इसमें पहले की तरह, इसमें लेवल-2 एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम (ADAS) भी दिया गया है। इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं। जहां XUV700 ने 2021 के ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में पूरे 5 स्टार हासिल किए थे, वहीं महिंद्रा का दावा है कि 7XO भारत NCAP में 5 स्टार रेटिंग मैच करेगी।
Click here to Read More
Previous Article
रेडमी नोट 15 स्मार्टफोन सीरीज आज भारत में लॉन्च होगी:108 मेगापिक्सल कैमरा और 5520mAh की बैटरी मिलेगी, रेडमी पैड 2 टैबलेट भी आएगा
Next Article
सिंपल वन जेन-2 लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹1.40:इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज पर 400km तक चलेगा; ओला S1 प्रो से मुकाबला

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment